परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री योगी

Lucknow, 27 जुलाई . यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday सुबह ‘जनता दर्शन’ किया. Chief Minister ने विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए.

Chief Minister ने यहां आए लोगों से कहा कि आप परेशान कतई न हों, Government हर उचित समस्या का निष्पक्ष समाधान कराएगी. Chief Minister ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी बातचीत की, उनकी पढ़ाई और रूचि के बारे में भी जाना, फिर सभी को चॉकलेट भी दी.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं-शिकायतें सुनीं. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि परेशान न हों, सबकी उचित समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी. Chief Minister ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आईं शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए.

Chief Minister ‘जनता दर्शन’ में आए फरियादियों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनके प्रार्थना पत्र लेते हुए शिकायतों व समस्याओं को सुना. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा-परेशान न हों, सबकी उचित समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी. Chief Minister ने पास में खड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आईं शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए. अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व Police अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध होना चाहिए.

अपराध व जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतों पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Police अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके साथ ही इलाज के लिए आर्थिक मदद से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने अस्पतालों के एस्टिमेट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने को कहा. सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि एस्टिमेट मिलते ही Government तुरंत धन उपलब्ध कराएगी.

‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे. Chief Minister ने इन बच्चों को दुलारा, उनसे पढ़ाई और रुचि के बारे में भी पूछा, फिर चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया. Chief Minister ने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें. इसके साथ ही किसी अन्य विधा (खेल, गीत-संगीत, कला, नाट्य) आदि में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भीतर की कला को निखारें.

विकेटी/एएस

Leave a Comment