क्या सोनिया गांधी अपने आप को यीशु मसीह से भी बड़ा मानती हैं: गौरव वल्लभ

New Delhi, 21 दिसंबर . तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी के क्रिसमस समारोह को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के बलिदान से जोड़कर दिए बयान ने देश में Political पैदा कर दी है. भाजपा ने तेलंगाना सीएम के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

भारतीय जनता पार्टी के नेता गौरव वल्लभ ने से बात करते हुए कहा कि मैं चाहूंगा कि वेटिकन में बैठे हुए पोप इस बात का संज्ञान लें और सोनिया गांधी बताएं कि क्या वो अपने आप को यीशु मसीह से भी बड़ा भी मानती हैं या नहीं.

उन्होंने कहा कि पोप इस बात का संज्ञान लें कि India में एक संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति यीशु मसीह के ऊपर सोनिया गांधी को रखता है. मैं चाहूंगा कि तेलंगाना के Chief Minister अपने आप को स्वर्ण पदक ऑन चाटूकारिता एंड चरण वंदना दें.

उन्होंने कहा कि मैंने इससे ज्यादा चाटूकारिता और चरण वंदना का बयान अपने जीवन में नहीं सुना. अगर सोनिया गांधी तेलंगाना सीएम के इस बयान पर मौन हैं तो वह यह अपने आप को यीशु मसीह से अपने ऊपर मानती हैं. अगर नहीं, तो फिर उनको अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तेलंगाना सीएम पर कार्रवाई करनी चाहिए.

विकसित भारत-जी राम जी बिल को लेकर कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी इस बिल का इस वजह से विरोध कर रही हैं क्योंकि उसमें भगवान राम का नाम है. इस राम नाम से इतनी नफरत और इतना भय क्यों? भगवान राम तो सबके हैं. भगवान राम के नाम पर बुलडोजर चलाने का पाप मत कीजिए.

बता दें कि हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में Saturday को Government द्वारा आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि अगर आज तेलंगाना में लोग क्रिसमस मना रहे हैं तो यह सोनिया गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका और बलिदान के कारण है.

उन्होंने सोनिया गांधी के जन्मदिन और राज्य के गठन के महीने दोनों का जिक्र करते हुए कहा कि दिसंबर का महीना तेलंगाना के लिए विशेष महत्व रखता है.

भारतीय जनता पार्टी ने सीएम रेड्डी के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. भाजपा ने Chief Minister पर अनुचित तुलना करने और एक धार्मिक त्योहार का Politicalरण करने का आरोप लगाया.

एमएस/डीकेपी

Leave a Comment