
इंदापुर, 8 अगस्त . Maharashtra में किसानों की आत्महत्या के मुद्दे और Government की ओर से किसानों के लिए घोषित कर्जमाफी को लेकर कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने किसानों से खास अपील की. हिंगोली जिले में किसानों की आत्महत्या के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने किसानों से आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाने की अपील की. मंत्री ने कहा कि राज्य Government किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही है और भविष्य में भी किसानों के लिए जरूरी नीतियां और योजनाएं तैयार की जाएंगी.
कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने से बातचीत में कहा कि राज्य के सभी किसानों और किसान भाइयों से उनकी अपील है कि वे किसी भी परिस्थिति में आत्महत्या न करें. Government किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं. Government की कर्जमाफी योजना का उल्लेख करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य Government ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है. इस निर्णय के तहत करीब 56 लाख किसानों को 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कर्जमाफी दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि Government का उद्देश्य किसानों पर आर्थिक दबाव कम करना और उन्हें राहत देना है. Government किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाएगी. भरणे ने कहा कि किसानों के हित में कौन-सी नीतियां बनाई जानी चाहिए और भविष्य में किसानों के लिए किस तरह के फैसले लिए जाने चाहिए, इस पर Government लगातार विचार कर रही है. Government की कोशिश ऐसी नीतियां तैयार करने की है, जिनसे किसानों को लाभ मिले और उनकी आर्थिक परेशानियां कम हों.
किसानों से अपील करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, किसानों को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. भरणे ने भावुक अपील करते हुए कहा कि किसान के बच्चों, बेटियों, बहनों और माता-पिता को उससे बहुत उम्मीदें होती हैं. ऐसे में किसान आत्महत्या का रास्ता न अपनाएं और मुश्किल परिस्थितियों में Government की ओर से मिलने वाली सहायता और योजनाओं का लाभ लें. राज्य Government किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और किसानों के हित में आगे भी फैसले किए जाएंगे.
–
पीएसके