
चेन्नई, 19 मई . डीएमके प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने Actor और टीवीके प्रमुख विजय के केरल के Chief Minister के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने, एआईएडीएमके में चल रही अंदरूनी खींचतान और सुपरस्टार रजनीकांत द्वारा Chief Minister एमके स्टालिन और विजय को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी.
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने के सवाल पर एलंगोवन ने से कहा, “मुझे नहीं पता कि वह भाजपा से डरते हैं या नहीं, क्योंकि यह कांग्रेस का कार्यक्रम था, इसलिए इस बारे में विजय से ही पूछा जाना चाहिए.”
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर डीएमके प्रवक्ता ने कहा कि Government में ऐसे लोग होने चाहिए जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री की समझ हो. उन्होंने कहा, “कोई ऐसा व्यक्ति मंत्री होना चाहिए जिसे फिल्म इंडस्ट्री की जानकारी हो, ताकि वह समझ सके कि इस क्षेत्र को कैसे बेहतर बनाया जाए. शायद यही वजह हो सकती है.”
वहीं, एआईएडीएमके में एसपी वेलुमणि गुट द्वारा पार्टी की जनरल बॉडी मीटिंग बुलाने की तैयारी और पार्टी के अंदर चल रही खींचतान पर एलंगोवन ने कहा कि यह लड़ाई काफी समय से चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि एआईएडीएमके नेतृत्व पुराने वरिष्ठ नेताओं को वापस शामिल करना नहीं चाहता.
उन्होंने कहा, “उन्हें डर है कि अगर पुराने वरिष्ठ नेता वापस आ गए तो उनकी कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी. इससे साफ होता है कि पार्टी नेतृत्व कमजोर है और यही कमजोरी लगातार टूट का कारण बन रही है.”
रजनीकांत द्वारा स्टालिन और विजय को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एलंगोवन ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. उन्होंने कहा, “रजनीकांत स्टालिन के करीबी दोस्त हैं. अगर फिल्म इंडस्ट्री से कोई व्यक्ति राजनीति में आगे आता है, तो वह निश्चित तौर पर उसे शुभकामनाएं देगा.”
डीएमके और एआईएडीएमके के संभावित गठबंधन की अटकलों को भी उन्होंने खारिज कर दिया. एलंगोवन ने साफ कहा, “हम इस राज्य में एआईएडीएमके के सबसे बड़े विरोधी हैं. सिर्फ एक चुनाव की वजह से हम उनके साथ कैसे जा सकते हैं? मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है.”
–
वीकेयू/वीसी