
मदुरै, 29 दिसंबर . उपPresident सी.पी. राधाकृष्णन Tuesday को तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे. इस दौरान उपPresident रामेश्वरम में काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे. उनके दौरे को लेकर Police प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली हैं.
इसी कड़ी में मदुरै जिला कलेक्टर प्रवीण कुमार ने एक अहम आदेश भी जारी किया.
मदुरै में उपPresident सी.पी. राधाकृष्णन के दौरे के दौरान सुरक्षा को देखते हुए ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है. जिला कलेक्टर प्रवीण कुमार ने Monday को यह आदेश जारी किया है. ये पाबंदी खास तौर पर एयरपोर्ट के आसपास, उपPresident के यात्रा मार्गों और जिले की सीमाओं के अंदर लागू होगी.
जानकारी के अनुसार, उपPresident सी.पी. राधाकृष्णन 30 दिसंबर को मदुरै एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरेंगे. वहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे रामेश्वरम जाएंगे, जहां काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में उनकी मौजूदगी होगी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस मदुरै एयरपोर्ट आएंगे और दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.
सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली हैं. एयरपोर्ट और यात्रा मार्ग के आसपास किसी भी तरह के ड्रोन या हवाई उपकरण उड़ाने पर रोक है. जिला कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि इस दौरान कोई भी उल्लंघन नहीं बर्दाश्त किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
यह कदम इसलिए जरूरी है ताकि उपPresident की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित हो सके और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से बचा जा सके. आम लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि इस दौरान एयरपोर्ट और निर्धारित मार्ग के पास ड्रोन उड़ाने की कोशिश न करें.
जिले में सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हैं. हर जगह Police और सुरक्षा अधिकारी तैनात रहेंगे ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो.
उपPresident के दौरे के दिन शहर में हवाई ड्रोन उड़ाने की अनुमति बिल्कुल नहीं होगी. यह नियम उपPresident की यात्रा और कार्यक्रम के दौरान लागू रहेगा.
–
पीआईएम/एबीएम