
Bengaluru, 6 दिसंबर . कर्नाटक के उपChief Minister डीके शिवकुमार नेशनल हेराल्ड केस के सिलसिले में मिले नोटिस को कोर्ट में चुनौती देंगे. उन्होंने Saturday को कहा कि नोटिस को समझने के बाद वे इसका जवाब देंगे और कानून की अदालत में लड़ेंगे.
दिल्ली Police की आर्थिक अपराध शाखा ने Friday को डीके शिवकुमार को नेशनल हेराल्ड मामले में नोटिस जारी किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Police का मानना है कि शिवकुमार के पास इस मामले से जुड़ी अहम जानकारी है और इसीलिए नोटिस जारी किया गया है.
उपChief Minister डीके शिवकुमार ने नोटिस के संबंध में Saturday को मीडिया से बातचीत में कहा, “यह मेरे लिए चौंकाने वाला है. मैंने Enforcement Directorate (ईडी) को सारी जानकारी दे दी थी. ईडी ने मुझे और मेरे भाई को बुलाया था. हमारे संस्थान में कुछ भी गलत नहीं है. कांग्रेस सदस्य होने के नाते, हमने इसका समर्थन किया. दूसरा, छिपाने के लिए कुछ नहीं है. सब कुछ साफ-साफ है.”
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि ईडी की चार्जशीट के बाद भी Police को केस दर्ज करने की क्या जरूरत थी. हम इसका सामना करेंगे और कानून की अदालत में लड़ेंगे.”
डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ परेशान करने के लिए किया जा रहा है. इसमें कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा, “यह हमारा पैसा है और हम जिसे चाहें उसे दे सकते हैं. हम टैक्स देते हैं, और इसमें कुछ भी गैरकानूनी शामिल नहीं है. प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) का मामला पुराना है और चार्जशीट पहले ही दाखिल हो चुकी है.”
उपChief Minister ने आगे कहा, “सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उनके समर्थकों को सिर्फ परेशान करने के लिए यह सब किया जा रहा है, कन्फ्यूजन पैदा करने की कोशिश हो रही है. मुझे नोटिस कल (Friday) मिला है, यह हैरान करने वाला है. मैं इसे पढ़-समझ रहा हूं, पूरी तरह समझने के बाद जवाब दूंगा. डीके सुरेश (शिवकुमार के छोटे भाई और कांग्रेस सांसद) को भी नोटिस मिला है, क्योंकि उन्होंने दान दिया था.”
डीके शिवकुमार ने निंदा करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड और यंग इंडियन हमारी पार्टी की संस्थाएं हैं. आर्थिक संकट के समय कांग्रेस नेताओं ने अपने ट्रस्टों के जरिए मदद की थी. मेरे जैसे कई नेताओं ने मदद की है. उन्होंने कहा, “मैं कानूनी नजरिए से नोटिस की जांच करूंगा. यह हमें परेशान करने के लिए किया जा रहा है, यह सही नहीं है. मैं इसकी निंदा करता हूं.”
–
डीसीएच/