भारत-अमेर‍िका व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा, 2030 तक 500 अरब डॉलर लक्ष्य पर जोर

New Delhi, 23 अप्रैल . India और अमेर‍िका के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा हुई. दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर जोर दिया है.

India में अमेर‍िकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा, ”बोर्ड के साथ अमेर‍िका-India व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने पर शानदार चर्चा हुई. हमारा ध्यान एक स्पष्ट लक्ष्य पर है: 2030 तक अमेर‍िका-India व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना. India में काम कर रही अमेरिकी कंपनियां अमेर‍िका निर्यात को बढ़ावा दे रही हैं, व्यापार का विस्तार कर रही हैं, निवेश आकर्षित कर रही हैं और हमारी साझेदारी की मजबूती को और बढ़ा रही हैं.”

इससे पहले राजदूत सर्जियो गोर बता चुके हैं क‍ि भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल जल्‍द ही वॉशिंगटन का दौरा करने वाला है. दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है.

India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, “भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन पहुंचेगा. यह हमारे द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह दोनों देशों के लिए फायदे का सौदा है.”

इससे पहले अपने कार्यकाल के 100 द‍िन पूरे होने पर भी India और अमेर‍िका के संबंधों में तेज प्रगत‍ि की बात कही थी.

गोर ने व्यापार समझौते, रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ India को ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल करने की दिशा में काम को अहम बताया.

सर्जियो गोर ने कहा क‍ि अमेरिका-India के बीच एक बड़े व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने से लेकर, India का ‘पैक्स सिलिका’ में स्वागत करने तक, रक्षा सहयोग को मजबूत करने और Government और व्यापार जगत के नेताओं से जुड़ने तक, हमारी रफ्तार साफ नजर आ रही है.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment