
Mumbai , 25 अप्रैल . मशहूर गायक और Actor दिलजीत दोसांझ India समेत पूरे विश्व में अपनी कला का परचम लहराते रहते हैं. उनकी लोकप्रियता का खुमार लोगों में इस कदर होता है कि कॉन्सर्ट के टिकट मिनटों में बिक जाते हैं और social media पर उनकी हर अदा पर फैंस जान छिड़कते हैं.
Actor के प्रति दीवानगी आम जनता से लेकर मनोरंजन जगत के बड़े सितारों में भी देखने को मिलती है, जिनमें पंजाबी सिनेमा की Actress गीता बसरा का नाम भी शामिल है.
गीता बसरा ने पंजाबी आइकन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान दिलजीत के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की. Actress ने के साथ बातचीत में बताया कि वे दिलजीत उनके ‘ऑल-टाइम फेवरेट’ पसंदीदा पंजाबी कलाकार हैं.
Actress ने दिलजीत की खूबियों पर बात करते हुए कहा कि वह एक साथ कई प्रतिभाओं के धनी हैं. गीता ने कहा, “दिलजीत सिर्फ एक बेहतरीन Actor ही नहीं बल्कि गायक भी हैं. उनकी आवाज में वो जादू है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है. वह एक शानदार सिंगर होने के साथ-साथ कमाल के एंटरटेनर भी हैं. सही मायनों में देखा जाए तो वह मनोरंजन का एक फुल पैकेज हैं.”
गीता ने कहा कि दिलजीत ने पंजाबी संस्कृति और संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी. वे कहती हैं, “जिस तरह से दिलजीत ने ग्लोबल लेवल पर अपना नाम बनाया है, वैसा कारनामा अब तक बहुत कम कलाकार कर पाए हैं. उन्होंने दुनिया के बड़े मंचों पर India का नाम रोशन किया है. मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं.”
दिलजीत दोसांझ का चुलबुला अंदाज और अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही उन्हें दूसरों से अलग बनाता है. चाहे उनकी फिल्में हों या लाइव परफॉरमेंस, उनकी एनर्जी हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देती है.
दिलजीत की बात करें तो वे जल्द ही दर्शकों के लिए फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ लेकर आ रहे हैं. यह फिल्म 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित एक अधूरी प्रेम कहानी है. इसमें वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में हैं.
–
एनएस/वीसी