कांग्रेस की आइडियोलॉजी और माइंडसेट को देश अच्छी तरह से जानता है: दिलीप जायसवाल

Patna, 23 फरवरी . एआई समिट पर पीएम मोदी के द्वारा कांग्रेस पर दिए बयान पर बिहार Government में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से प्रदर्शन किया, वह किसी भी हाल में स्वीकार करने योग्य नहीं है.

Patna में से बातचीत में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने साफ कहा कि राहुल गांधी जैसी देश विरोधी ताकतें लगातार देश को बदनाम करने की कोशिश करती हैं. इसी वजह से उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही एक्सपोज हो चुकी है और उनकी आइडियोलॉजी और माइंडसेट पूरे देश में अच्छी तरह से जानी जाती है.

उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव को पहले एआई समझना होगा. उन्हें जब समझ में आएगा, तभी वे कुछ कह सकते हैं.

दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिस तरह का प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया, Government और सुरक्षा एजेंसियां ​​देशभर में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं. कड़ी नजर रख रही हैं और यह पक्का कर रही हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

पीएम मोदी के बयान पर आरएलएम विधायक माधव आनंद ने कहा कि कांग्रेस के बारे में कौन नहीं जानता है. कांग्रेस की आज क्या स्थिति है, सबको पता है कांग्रेस की क्या स्थिति है. जिसके नेता राहुल गांधी हों, तो अनुमान लगा लीजिए कि वो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में कितनी आस्था व्यक्त करते हैं. उनको देश की जनता से मतलब नहीं है. वही स्थिति यहां तेजस्वी यादव की है तो स्वाभाविक है. दो ऐसे रत्न मिले हैं विपक्ष को, जिसके कारण हम लोग तो और मजबूत हो रहे हैं. हम लोग तो चाहते हैं कि इसी तरह दोनों रत्न आगे बढ़ते रहें, हम लोग और मजबूत होते रहें.

माधव आनंद ने 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी पर कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पूरा India सुरक्षित है. घुसपैठिए किसी भी रूप में हमारे देश में घुसपैठ न कर पाएं, सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्री जो भी योजना लाएंगे, हम सब मिलकर समर्थन करेंगे.

बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर माधव आनंद ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर के मामले पर हम लोगों ने चर्चा की. लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह बिहार में एकदम मजबूत है. कुछ एक-दो घटनाएं घटित होती हैं और उस पर भी किस तरह लगाम लगाई जाए, Government इसके लिए कृत संकल्पित है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment