
Mumbai , 30 नवंबर . Actress स्वरा इन दिनों अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं. उनकी जिंदगी में अचानक एक आपात स्थिति आई है, जिसने उनके और पति फहाद अहमद के दिनचर्या को पूरी तरह बदल दिया है. स्वरा ने social media के जरिए फैंस और शुभचिंतकों से प्रार्थना करने की अपील की है, ताकि उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में सहारा मिल सके.
स्वरा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, ”फहाद के पिता और मेरे ससुर को देर रात ब्रेन हेमरेज हो गया था. Sunday सुबह उनका ऑपरेशन हुआ है. फिलहाल वे अपने परिवार के पास हैं और कुछ दिनों तक social media पर एक्टिव नहीं रहेंगे. प्लीज आप सभी उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं करना.”
पोस्ट के आखिर में स्वार ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया. इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”कृपया मेरे ससुर जी के लिए प्रार्थना करें.”
स्वरा ने पिछले इंस्टाग्राम पोस्ट में रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के अनुभव को साझा किया था. उन्होंने बताया कि यह उनके लिए प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के बाद पहला कैमरे पर काम था, और उन्होंने इस शो को इसलिए चुना क्योंकि शो का शेड्यूल आसान था और यह काम पर वापस लौटने का एक सहज तरीका था.
स्वरा ने शो को एक ऐसा अनुभव बताया, जिसे उन्होंने शुरू में नहीं पहचाना था. उन्होंने लिखा, “मैं शुरुआत में शो को लेकर थोड़ी कंफ्यूज थी और मुझे कंटेस्टेंट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. लेकिन, जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, मैंने महसूस किया कि यह अनुभव मेरे लिए एक बड़ी खुशी और सीखने का मौका बन गया.”
स्वरा और फहाद ने इस शो में हिस्सा लेकर फैंस के सामने अपनी निजी और सहज छवि दिखाई. उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. हालांकि, वे जीत से दूर रहे. शो के पहले सीजन के विजेता सेलिब्रिटी कपल रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला बने.
–
पीके/एबीएम