बेटे अव्यान को दीया मिर्जा ने सिखाया गांधीजी का पाठ, तस्वीरों में दिखी मां-बेटे की खास बॉन्डिंग

Mumbai , 29 जनवरी . Actress दीया मिर्जा अक्सर पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर बोलती रहती हैं. Thursday को Actress ने गांधीजी के विचारों से प्रेरित एक पोस्ट शेयर की.

Actress ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इसमें दीया अपने छोटे बेटे अव्यान के साथ नजर आ रही हैं.

एक तस्वीर में दीया अपने बेटे के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने खड़ी है, जो किसी म्यूजियम या स्मृति स्थल की झलक लग रही है. इतिहास, कला और वास्तुकला से घिरे इस माहौल में बच्चा सब कुछ ध्यान से देख और महसूस कर रहा है.

Actress ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के संदेश को याद करते हुए बताया कि छोटी-छोटी कोमल कोशिशें भी दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकती हैं. Actress ने पोस्ट कर लिखा, “दुनिया को बदलने के लिए कभी-कभी बस एक हल्का झटका ही काफी होता है. महात्मा गांधी.”

उन्होंने लिखा, “इतिहास, कला और वास्तुकला के बीच खड़े होकर अपने बच्चे को सब कुछ ध्यान से महसूस करते हुए देखना. एक शांत सा पल, जो किसी प्रार्थना जैसा लगा. यही वे पल होते हैं, जो हमें सच में समृद्ध करते हैं. बिना जल्दी के ठहराव, साथ में उपजा आश्चर्य, हल्की सी हंसी और ऐसा प्यार जिसे शब्दों की जरूरत नहीं होती. अपने बेटे के साथ समय जैसे थम सा जाता है और उस ठहराव में, सबकुछ बिल्कुल सही लगने लगता है.”

यह पोस्ट दीया के प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रही है. कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि ऐसे पल ही जीवन की असली खुशी देते हैं.

दीया Actress होने के साथ संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की सद्भावना राजदूत भी रह चुकी हैं. इसके अलावा, Actress कई सामाजिक कार्यों के लिए भी काम कर चुकी हैं.

Actress की कई फिल्में रिलीज होने के लिए लाइन में लगी हैं. Actress साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म काफिर में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों से अच्छी सराहना मिली थी.

एनएस/एबीएम

Leave a Comment