धूम 3 ने पूरे किए 12 साल, जैकी श्रॉफ ने याद किए पुराने पल

Mumbai , 20 दिसंबर . हिंदी सिनेमा की ‘धूम’ फ्रेंचाइजी स्टाइल, तेज रफ्तार और चालाक चोरों की रोमांचक कहानियों के लिए जानी जाती है. इस सीरीज की तीसरी फिल्म ‘धूम 3’ ने न सिर्फ तकनीकी स्तर पर बल्कि एक्शन सीक्वेंस के मामले में भी कार्तिमान स्थापित किए थे. Saturday को इस फिल्म ने रिलीज के 12 साल पूरे कर लिए.

कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, सिद्धार्थ निगम और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों ने फिल्म को और भी ज्यादा यादगार बना दिया था.

Actor जैकी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म की पुरानी यादों को ताजा किया. उन्होंने स्टोरीज सेक्शन में फिल्म में अपने किरदार की तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, “फिल्म धूम-3 के 12 साल पूरे.”

एक्शन फिल्म ‘धूम-3’ साल 2013 में यश राज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज की गई थी. यह धूम सीरीज की तीसरी कड़ी है, जिसमें आमिर खान ने मुख्य खलनायक साहिर का डबल रोल निभाया था, जो एक कुशल जिम्नास्ट और चालाक चोर था. अभिषेक बच्चन ने Police अधिकारी की भूमिका अदा की थी, जबकि उदय चोपड़ा उनके साथी के किरदार में नजर आए थे. वहीं, कैटरीना ने फिल्म में ग्लैमर और डांस का तड़का लगाया है. जैकी श्रॉफ ने साहिर के पिता इकबाल खान का महत्वपूर्ण किरदार निभाया, जिसने कहानी को भावनात्मक गहराई दी.

यह फिल्म शिकागो में एक सर्कस और उससे जुड़ी चोरियों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में आमिर अपने पिता के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए बैंक लूटता है. हाई-स्पीड बाइक चेज, अद्भुत स्टंट और शानदार विजुअल इफेक्ट्स ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया था. फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी.

‘धूम’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी, जिसमें जॉन अब्राहम विलेन के रोल में थे. वहीं धूम 2 में ऋतिक रोशन ग्रे शेड में दिखे थे. यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी.

एनएस/वीसी

Leave a Comment