
New Delhi, 25 जनवरी . गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र Government ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में कुल 131 पुरस्कार शामिल हैं. इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री हैं. सिनेमा जगत की बेहद खास शख्सियत दिवंगत Actor धर्मेंद्र को इस बार पद्म विभूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया.
धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया. दिवंगत Actor ने दशकों तक हिंदी सिनेमा में अपने शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी. ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘अपने’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले Actor प्रशंसकों के बीच ‘ही-मैन’ के रूप में मशहूर हुए. उनकी एनर्जी, स्टाइल और अभिनय ने लाखों दिल जीते. दिवंगत Actor के पद्म विभूषण से सम्मानित होने पर सिनेमा जगत में खुशी की लहर है.
अपने खास अंदाज से धर्मेंद्र हर पीढ़ी के पसंदीदा Actor बने. पद्म विभूषण से पहले धर्मेंद्र को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं, जो उनकी लंबी और सफल फिल्मी यात्रा की गवाही देते हैं. वर्सेटाइल Actor के एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा में काम ने उन्हें अमर बना दिया.
फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड :- साल 1997 में धर्मेंद्र को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला. यह सम्मान सिनेमा जगत में उनके लंबे करियर और शानदार योगदान के लिए दिया गया. दिलीप कुमार और सायरा बानो ने यह अवॉर्ड उन्हें सौंपा था, जिस पर वह भावुक हो गए थे.
पद्म भूषण :- साल 2012 में केंद्र Government ने धर्मेंद्र को पद्म भूषण से नवाजा. यह India का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो कला क्षेत्र में उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है.
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड :- धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड साल 2021 में मिला. यह पुरस्कार उनके पूरे करियर में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया, जो फिल्म इंडस्ट्री में उनकी विरासत को सम्मान देता है.
आईआईएफए अवॉर्ड्स :- धर्मेंद्र को साल 2007 और 2011 में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईआईएफए) ने विशेष सम्मान दिए. ये पुरस्कार उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगदान और लोकप्रियता के लिए दिए गए.
इसके अलावा, उन्हें बॉम्बे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, इंडियन टेली अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है.
–
एमटी/एबीएम