आज का युवा सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि कौशल विकास पर ध्यान दे रहा: धर्मेंद्र प्रधान

jaipur, 1 मई . Rajasthan Government ने Friday को jaipur के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित ‘फॉरेन लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल्स प्रोग्राम’ के तहत हैदराबाद स्थित इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन समेत कई संस्थानों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए.

इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि Rajasthan के युवाओं में मेहनत, नवाचार, उद्यमिता और सांस्कृतिक अनुकूलन की स्वाभाविक क्षमता है. Prime Minister मोदी से प्रेरित होकर आज का युवा सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि कौशल विकास पर ध्यान दे रहा है.

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते से विदेशी भाषाओं में दक्ष युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को समझने और जोड़ने का जरिया भी है.

उन्होंने कहा कि ‘नई शिक्षा नीति- 2020’ विकसित India के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम है, जिसमें बहुभाषी और वैश्विक शिक्षा पर खास जोर दिया गया है. फ्रेंच, जर्मन, जापानी, कोरियाई और स्पेनिश जैसी भाषाएं सीखने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. भाषा सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने की ताकत भी है.

उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में Rajasthan की लोक परंपराएं, जैसे पृथ्वीराज चौहान की गाथाएं, विदेशी भाषाओं में अनुवादित होकर वैश्विक पहचान पाएंगी. जापान और कोरिया जैसे देशों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं और भाषा कौशल तकनीक के साथ-साथ व्यापार और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में भी अवसर खोल सकता है.

कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में प्रारंभिक शिक्षा में मातृभाषा को प्राथमिकता दी गई है. स्थानीय भाषाएं सांस्कृतिक विरासत को बचाती हैं, आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करती हैं, जबकि विदेशी भाषाएं वैश्विक स्तर पर संवाद क्षमता को बढ़ाती हैं.

Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछली Government में पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं के साथ बड़ा अन्याय किया था. मौजूदा Government ने युवाओं को इस समस्या से मुक्ति दिलाई है. अब तक 351 परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई हैं और एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि Government युवाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बना रही है. Chief Minister ने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए युवाओं से विदेशी भाषाएं सीखने और राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के स्किल डेवलपमेंट विजन के तहत राज्य Government ने समझौते किए हैं. इनसे युवाओं को फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियाई जैसी भाषाएं सीखने का मौका मिलेगा. आज के वैश्विक दौर में विदेशी भाषाएं सीखना जरूरी हो गया है. इससे बहुराष्ट्रीय कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और विदेशों में रोजगार के अवसर मिलते हैं. यह विदेशी पर्यटकों, निवेशकों और स्थानीय उद्योगों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करती हैं.

Rajasthan के पर्यटन की संभावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विदेशी भाषाओं का ज्ञान खासतौर पर ऐसे राज्य के लिए बेहद उपयोगी है, जहां दुनिया भर से पर्यटक आते हैं. Government की नीतियों से पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे विदेशी भाषा जानने वाले गाइड, होटल मैनेजर, ट्रैवल एजेंट और उद्यमियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment