
New Delhi, 17 अप्रैल . Lok Sabha में Friday को नारी वंदन अधिनियम विधेयक पारित नहीं हो सका, जिसके बाद सियासी माहौल गरमा गया है. विधेयक के पारित न होने पर Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और इसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को सबसे अधिक पीड़ा नारी शक्ति को मिलने वाले अधिकारों से है.
धर्मेंद्र प्रधान ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को नारी शक्ति को मिलने वाले अधिकारों से सबसे अधिक आपत्ति है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष परिसीमन जैसे मुद्दों की आड़ लेकर असल मुद्दों से बचने की कोशिश कर रहा है. उनके अनुसार, संसद में इस विधेयक का विरोध करके विपक्ष ने एक बार फिर अपनी मानसिकता देश के सामने उजागर कर दी है.
Union Minister ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे महिला, ओबीसी और उत्तर-दक्षिण के नाम पर देश को विभाजित करने की राजनीति करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा अपने Political स्वार्थ के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है. साथ ही उन्होंने पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि सत्ता बचाने के लिए उनके कार्यकाल में परिसीमन प्रक्रिया को अपने हित में इस्तेमाल किया गया और आपातकाल जैसे कदम उठाए गए.
धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी Government द्वारा लाए गए विधेयकों का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण और देशहित था. हालांकि, विपक्ष के रवैये से यह स्पष्ट होता है कि वे इन प्रयासों का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों का यह रुख महिलाओं के हितों के खिलाफ है और देश की नारी शक्ति इसे भली-भांति समझ रही है.
–
एएसएच/डीकेपी