
चंडीगढ़, 6 मार्च . 44वीं ऑल इंडिया Police इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी) ड्यूटी मीट में Haryana Police का शानदार प्रदर्शन रहा है. Haryana Police ने 4 पदक अपने नाम किए हैं.
यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के टेकनपुर में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी. Haryana Police टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में शानदार कौशल और अनुशासन का परिचय देते हुए Haryana Police का नाम रोशन किया.
Haryana Police के डीजीपी अजय सिंघल ने टीम को इस सफलता पर बधाई दी है और इसे मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया है.
उन्होंने कहा, “Haryana Police के जवान हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. इक्वेस्ट्रियन खेलों में सफलता न केवल टीम की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह Haryana Police की पेशेवर दक्षता और प्रशिक्षण की उच्च गुणवत्ता को भी दर्शाती है. उम्मीद है कि भविष्य में भी Haryana Police के खिलाड़ी इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाते रहेंगे.”
इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु Police का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम ने कुल सात पदक जीते, जिसमें दो स्वर्ण और पांच कांस्य, और दो रोलिंग ट्रॉफी भी शामिल है. इनमें से, चेन्नई सिटी Police माउंटेड यूनिट ने एक स्वर्ण, पांच कांस्य और एक रोलिंग ट्रॉफी जीती.
एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ Police कुणाल उथम शिरोडे ने एक स्वर्ण पदक जीता. चेन्नई सिटी Police माउंटेड यूनिट की हेड constable सुगन्या ने एक स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक जीते. हेड constable मणिकंदन, हॉर्स हैंडलर मणिवन्नन और असिस्टेंट कार्तिक ने भी कांस्य पदक जीता. मिस्टर शिरोडे को एक विशेष रोलिंग ट्रॉफी भी मिली, जबकि मिस सुगन्या को बेस्ट लेडी राइडर के लिए रोलिंग ट्रॉफी दी गई.
ग्रेटर चेन्नई Police कमिश्नर ए. अरुण ने Madhya Pradesh में हुई 44वीं ऑल इंडिया Police इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप और माउंटेड Police ड्यूटी मीट में पदक जीतने वालों को बधाई दी.
अखिल भारतीय Police इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी) चैंपियनशिप और माउंटेड Police ड्यूटी मीट एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता है. यह India के विभिन्न Police बलों और केंद्रीय सशस्त्र Police बलों के बीच घुड़सवारी कौशल, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देती है.
–
पीएके