
बालोतरा, 4 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को Rajasthan के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित किया. इस अवसर पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. लोगों ने इसे Rajasthan के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी.
पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने Prime Minister के दौरे को पूरे मारवाड़ के लिए गर्व का क्षण बताया. लोगों का कहना है कि लंबे समय से जिस परियोजना का इंतजार किया जा रहा था, उसका उद्घाटन अब हकीकत बन गया है. उनका मानना है कि यह परियोजना न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी.
स्थानीय निवासी कल्याण सिंह ने से बातचीत के दौरान कहा कि रिफाइनरी और जोधपुर एयरपोर्ट जैसी परियोजनाएं पूरे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी. उन्होंने कहा कि उद्योगों के आने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, व्यापार बढ़ेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण बेहतर बुनियादी ढांचे का लाभ सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन दोनों को मिलेगा.
एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि Rajasthan के लिए यह दिन ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi दो बड़ी सौगातें लेकर आए हैं. एक तरफ जोधपुर एयरपोर्ट से जुड़ी परियोजनाएं हैं तो दूसरी तरफ पचपदरा की आधुनिक रिफाइनरी, जो आने वाले वर्षों में विकास का नया अध्याय लिखेगी. उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं के लिए यह परियोजना उम्मीद की नई किरण लेकर आई है.
एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि यह India की सबसे आधुनिक और बड़ी रिफाइनरियों में से एक है. Government ने इस परियोजना में भारी निवेश किया है और इसके साथ कई नए पेट्रोकेमिकल उत्पादों का उत्पादन भी शुरू होगा. उनका कहना है कि इस परियोजना से सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिलेगी. उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष रूप से लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से एक लाख से अधिक लोगों को काम मिल सकता है. उन्होंने कहा कि जब इस तरह की बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित होती हैं तो आसपास के क्षेत्रों में छोटे उद्योग, परिवहन, होटल, व्यापार और अन्य सेवाओं का भी तेजी से विस्तार होता है.
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी Prime Minister के दौरे और विकास परियोजनाओं का स्वागत किया. एक महिला ने कहा कि Prime Minister लगातार ऐसी योजनाएं शुरू कर रहे हैं जिनका सीधा लाभ आम लोगों, खासकर महिलाओं को मिल रहा है. उन्होंने उज्ज्वला योजना, Prime Minister आवास योजना और शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं का जीवन पहले की तुलना में काफी आसान हुआ है. उन्होंने विश्वास जताया कि रिफाइनरी शुरू होने के बाद महिलाओं के लिए भी रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
एक अन्य महिला ने कहा कि यह केवल एक रिफाइनरी नहीं, बल्कि Rajasthan के युवाओं के भविष्य की नई उड़ान है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से इंजीनियरों, तकनीशियनों, ट्रक चालकों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय कामगारों सहित विभिन्न वर्गों को रोजगार मिलेगा. साथ ही Rajasthan की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. उनका मानना है कि इससे India की ऊर्जा क्षमता भी बढ़ेगी और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाएगा.
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से लोग इस परियोजना के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. अब जब रिफाइनरी का लोकार्पण हो गया है तो स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है. उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े उद्योग के आने से आसपास के क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और व्यापार जैसी सुविधाओं का भी विकास होता है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलता है.
राधा विश्नोई नाम की एक महिला ने कहा कि Prime Minister द्वारा लगातार विकास परियोजनाएं शुरू किए जाने से लोगों में भरोसा बढ़ा है. उन्होंने सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में हुए सुधार का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे आम लोगों का जीवन आसान हुआ है.
Rajasthan Government में मंत्री के.के. विश्नोई ने भी इस अवसर को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister स्वयं पचपदरा पहुंचकर रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं, जो Rajasthan और देश के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने कहा कि Chief Minister के नेतृत्व में लंबे समय से इस परियोजना को गति देने का प्रयास किया जा रहा था और अब यह सपना साकार हो रहा है. उनके अनुसार, लाखों युवाओं के रोजगार से जुड़ी यह परियोजना आने वाले वर्षों में पूरे पश्चिमी Rajasthan की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी.
–
पीआईएम/एएस