
New Delhi, 13 दिसंबर . पूरी दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता के माहौल के बावजूद India एक मजबूत और भरोसेमंद अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है. मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने Saturday को बीएसई के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि India करीब 6.5 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ रेट, बेहतर वित्तीय स्थिति, मजबूत घरेलू मांग और लगातार हो रहे संरचनात्मक सुधारों के दम पर आगे बढ़ रहा है.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के एक कार्यक्रम में बोलते हुए नागेश्वरन ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद India की अर्थव्यवस्था लंबी अवधि में टिकाऊ विकास के लिए अच्छी स्थिति में है. तकनीक का बढ़ता इस्तेमाल, बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास और India की युवा आबादी देश की आर्थिक गति को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
इस मौके पर बीएसई इंडिया के एमडी और सीईओ सुंदरारामन राममूर्ति ने भी India की आर्थिक मजबूती और कैपिटल मार्केट यानी पूंजी बाजार की ताकत को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि Government के सकारात्मक और दूरदर्शी फैसलों से देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत हुई है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. कैपिटल मार्केट लंबे समय तक संपत्ति बनाने का एक मजबूत माध्यम बना हुआ है, जिसमें पारदर्शिता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए नियामक संस्थाओं की अहम भूमिका रही है.
राममूर्ति ने आगे कहा कि जैसे-जैसे India ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहा है, गहरे सुधार, घरेलू निवेशकों की बढ़ती भागीदारी और तकनीक देश की समावेशी और टिकाऊ विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बीएसई टिकाऊ और इनोवेशन आधारित पूंजी निर्माण को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन और सह-संस्थापक रामदेव अग्रवाल ने भी पूंजी बाजार को लेकर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि India अब मल्टी-ट्रिलियन डॉलर ग्रोथ फेज में पहुंच चुका है, जहां अर्थव्यवस्था और शेयर मार्केट दोनों अभूतपूर्व तरीके से आगे बढ़ने वाले हैं. बढ़ती घरेलू बचत, निवेशकों की बढ़ती भागीदारी और मजबूत बाजार संस्थानों के चलते India दुनिया के सबसे मजबूत और अवसरों से भरपूर पूंजी बाजारों में शामिल हो रहा है.
रामदेव अग्रवाल ने निवेशकों को सलाह दी कि आने वाला दशक उन लोगों का होगा जो अनुशासन के साथ निवेश करेंगे और देश की ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनेंगे.
–
एबीएस/