
सीतापुर, 17 मार्च . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक लगातार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. Monday को चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के औचक निरीक्षण के बाद उन्होंने Tuesday को सिधौली सीएचसी का निरीक्षण किया.
दोनों स्थानों पर ब्रजेश पाठक ने व्यवस्थाओं को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. Tuesday को सिधौली सीएचसी पहुंचे डिप्टी सीएम ने चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. केंद्र में फैली गंदगी और पेयजल व्यवस्था की खराब स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई.
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब तक व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता, तब तक वे केंद्र नहीं छोड़ें. निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं. वहीं एक्स-रे के लिए लगी लंबी कतार को देखकर उन्होंने तत्काल जनरेटर चालू करवाया और एक्स-रे की प्रक्रिया शुरू कराई, ताकि मरीजों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े. साथ ही पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए.
सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने और एक सप्ताह का भुगतान रोकने के निर्देश दिए. इससे पहले उन्होंने Monday को चिनहट सीएचसी के निरीक्षण में भी कई खामियां पाई थीं और अधिकारियों को सुधार के सख्त निर्देश दिए थे.
डिप्टी सीएम ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने दोहराया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा.
–
विकेटी/डीकेपी