डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने ‘एंगिमाच-2025’ का किया शुभारंभ, बोले- गांधीनगर बना ग्लोबल एग्जिबिशन हब

गांधीनगर, 3 दिसंबर . Gujarat के उपChief Minister और उद्योग मंत्री हर्ष सांघवी ने गांधीनगर में Wednesday को एशिया की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रदर्शनी ‘एंगिमाच-2025’ का शुभारंभ किया. इस बार इसका 17वां संस्करण 3 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025 तक हेलिपैड प्रदर्शनी केंद्र, गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है.

‘एंगिमाच-2025’ को लेकर इस बार काफी उत्साह देखा जा रहा है. इसमें 16 से ज्यादा देशों के 1,000 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं. दुनिया भर की बड़ी-बड़ी इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनियां अपने नए इनोवेशन, मशीनें और टेक्नोलॉजी यहां दिखा रही हैं. इस बार खास फोकस इंडस्ट्री 4.0 पर रखा गया है. ऐसी स्मार्ट मशीनें जो सेंसर से लैस हों, एआई पर चलें, खुद ही खराबी का अंदाजा लगा लें, लॉजिस्टिक्स से जुड़कर काम करें और ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से चीजें कस्टमाइज कर सकें.

आयोजकों के मुताबिक, इस शो में करीब 90,000 विजिटर्स आने की उम्मीद है और लगभग 5,000 करोड़ रुपए की बिजनेस इंक्वायरी जनरेट होने की संभावना है.

इस अवसर पर उपChief Minister और उद्योग मंत्री हर्ष संघवी ने व्यक्तिगत रूप से प्रदर्शनी में विभिन्न कंपनियों के स्टॉल्स का दौरा किया और कंपनी मालिकों के साथ एआई और रोबोट-आधारित मशीनरी के बारे में जानकारी के साथ-साथ तकनीक में अपडेट के बारे में बातचीत की. साथ ही, इस दौरान उन्होंने सभी उद्योगपतियों से Prime Minister Narendra Modi के ‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘स्वदेशी अभियान’ को और बढ़ावा देकर India को इंजीनियरिंग मशीनरी और विनिर्माण में और अधिक आत्मनिर्भर बनाने का अनुरोध किया. प्रदर्शनी में अलग-अलग इंडस्ट्रीज के बीच एक ‘इंटरनेशनल बायर-सेलर मीट’ भी होगी.

इस उद्घाटन के मौके पर गांधीनगर नॉर्थ की एमएलए रीताबेन पटेल, मनसा के पूर्व एमएलए अमित चौधरी, एनर्जी डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एसजे हैदर समेत बड़ी संख्या में जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट, एग्जिबिटर और विजिटर मौजूद थे.

वहीं, उपChief Minister हर्ष सांघवी ने बताया कि इस प्रदर्शनी के लिए 50,000 से ज्यादा लोगों ने एडवांस बुकिंग करवाई है और स्पॉट बुकिंग मिलाकर कुल विजिटर्स की संख्या एक लाख से भी ज्यादा पहुंच सकती है. दुनिया के कई देशों से 500 से अधिक बिजनेस विजिटर्स भी गांधीनगर पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि करीब 1,100 से अधिक कंपनियां इस प्रदर्शनी में शामिल हो रही हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

हर्ष सांघवी ने यह भी कहा कि यह वही विजन है जो कई साल पहले Prime Minister Narendra Modi ने Gujarat के लिए देखा था. ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना जहां दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियां और बेहतरीन प्रदर्शनियां आयोजित हो सकें. आज वह सपना हकीकत बनता दिख रहा है. पिछले कई सालों में गांधीनगर एग्जिबिशन हब के रूप में उभरा है और हर साल 80 से 100 दिनों तक यहां अलग-अलग प्रदर्शनियां आयोजित होती हैं.

इन आयोजनों का असर सिर्फ उद्योग जगत पर ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. शहर और आसपास के जिलों में होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी, ट्रैवल और इवेंट मैनेजमेंट जैसे सेवा क्षेत्रों में बड़ा व्यापार बढ़ा है. हजारों लोगों को रोजगार और व्यापार के मौके मिल रहे हैं. Government अब इस सेक्टर को और आगे बढ़ाने के लिए भी नई योजनाएं बना रही है, ताकि आने वाले सालों में और बड़े स्तर पर ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी Gujarat में आयोजित की जा सके.

पीआईएम/डीकेपी

Leave a Comment