
jaipur, 18 जून . Rajasthan की राजनीति में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कोटा में Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद Rajasthan की उपChief Minister दीया कुमारी ने उन पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के शासनकाल को कटघरे में खड़ा किया.
jaipur में मीडिया से बातचीत के दौरान दीया कुमारी ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए राहुल गांधी जो कर रहे हैं, वह उनसे अपेक्षित है और वह आगे भी ऐसा करते रहेंगे. लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि जब Rajasthan में कांग्रेस की Government थी, तब लगातार हुए पेपर लीक मामलों पर राहुल गांधी ने कभी कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी.
दीया कुमारी ने कहा, “Rajasthan में कांग्रेस Government के दौरान जितने पेपर लीक हुए, वह अपने आप में एक रिकॉर्ड था. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं कि उस समय उन्होंने क्या कहा था? वे पूरी तरह मौन थे. पांच साल तक लगातार पेपर लीक होते रहे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा. सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब आपकी Government थी, तब यह सब क्यों होता रहा?”
उन्होंने कहा कि वर्तमान Government ने परीक्षाओं को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए बेहतर तैयारियां की हैं. आने वाले समय में परीक्षाएं बेहतर तरीके से आयोजित होंगी और ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए.
दरअसल, Wednesday को Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजनीति के लिए नहीं, बल्कि छात्रों की चिंताओं, चुनौतियों और उनके भविष्य पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया है.
कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आकांक्षा नाम की एक छात्रा द्वारा कथित रूप से लिखे गए सुसाइड नोट का जिक्र करते हुए कहा कि यह किसी छात्र की व्यक्तिगत विफलता नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था की विफलता है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली धीरे-धीरे आर्थिक शोषण का माध्यम बनती जा रही है.
राहुल गांधी ने नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लाखों छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन बहुत कम छात्रों का चयन हो पाता है.
उन्होंने कहा, “माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई और कोचिंग पर लाखों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन हमारी शिक्षा व्यवस्था चयन से ज्यादा अस्वीकृति की व्यवस्था बन गई है. यह छात्रों को अपमानित करती है और कई युवाओं को अवसाद की ओर धकेल देती है.”
–
वीकेयू/डीएससी