
वाशिम, 28 दिसंबर . Maharashtra के वाशिम जिले में जैन समाज की काशी के रूप में प्रसिद्ध शिरपूर स्थित दिगंबर पंथीय जैन मंदिर में पुजारियों पर हुए अमानवीय हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना के विरोध में Sunday को दिगंबर जैन समाज ने शिरपूर Police थाने पर मोर्चा निकाला और थाने परिसर में ही विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया.
प्रदर्शन में जैन पुजारियों सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए. हाथों में झंडे और बैनर लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. स्थिति को देखते हुए Police थाने और आसपास के इलाके में भारी Police बल तैनात किया गया है.
जानकारी के अनुसार, गांव के ही चार से पांच असामाजिक तत्वों ने मंदिर परिसर में घुसकर दिगंबर पंथीय जैन पुजारियों के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस घटना से जैन समाज में गहरा आक्रोश है. समाज का आरोप है कि इससे पहले भी इस तरह की अन्यायपूर्ण घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन Police प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई.
दिगंबर जैन समाज का कहना है कि यह हमला केवल पुजारियों पर नहीं, बल्कि पूरे दिगंबर समाज के स्वाभिमान और धार्मिक आस्था पर सीधा हमला है. इसी भावना के साथ समाज के लोग बड़ी संख्या में Police थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए. समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.
वहीं, धरना-प्रदर्शन को देखते हुए Police प्रशासन अलर्ट मोड में है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त Police बल तैनात किया गया है. फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, लेकिन Police प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. साथ ही मामले की जांच तेज कर दी गई है ताकि जल्द से जल्द एक्शन लिया जा सके.
–
पीआईएम/एबीएम