एआई समिट में कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन निंदनीय, हरियाणा विधानसभा में बोले सीएम सैनी

चंडीगढ़, 26 फरवरी . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने Thursday को विधानसभा में कहा कि इंडिया एआई समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हरकत से देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई है और यह बेहद निंदनीय है.

बजट सत्र के दौरान Chief Minister नायब सिंह सैनी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में एक विश्वस्तरीय एआई समिट का आयोजन किया गया, जिसमें दुनियाभर से लोगों ने भाग लिया.

कार्यक्रम के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की “अशोभनीय” हरकतों से देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब हुई.

Chief Minister ने कहा कि यह दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का है, इसलिए पिछली बजट घोषणा में गुरुग्राम और पंचकूला में दो एआई हब स्थापित करने की घोषणा की गई थी.

एक प्रश्न के जवाब में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आयुष्मान India Prime Minister जन आरोग्य योजना के तहत Government पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रही है.

इस योजना के तहत लगभग 2,694 उपचार पैकेज उपलब्ध हैं, जिनमें सर्जरी, डे-केयर इलाज, दवाइयां और जांच शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी तक राज्य में 1,38,47,905 आयुष्मान कार्ड सक्रिय थे. आयुष्मान भारत-चिरायु Haryana योजना के तहत भी सभी 2,694 पैकेज लागू हैं. जो इलाज इन पैकेज में शामिल नहीं हैं, उन्हें “अनिर्दिष्ट” श्रेणी में सूचीबद्ध अस्पतालों में दर्ज कर प्रक्रिया पूरी की जाती है.

नवंबर 2022 से 17 फरवरी 2026 तक राज्य में आयुष्मान योजना के तहत 14,28,872 इलाज किए गए. इसके लिए अस्पतालों को 2,010 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया गया.

एक अन्य प्रश्न के जवाब में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि Chief Minister ‘हर घर नल से जल’ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

इसी दिशा में विभाग नई विकसित नियमित कॉलोनियों में पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहा है.

गीता भुक्कल के प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि हाल ही में झज्जर की 25 नियमित कॉलोनियों के लिए पेयजल आपूर्ति योजनाएं तैयार की गई हैं और उनके अनुमान भी पूरे कर लिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि झज्जर शहर सहित झज्जर विधानसभा क्षेत्र के नौ गांवों में नहर आधारित पेयजल योजनाओं से निर्धारित मानकों के अनुसार पानी दिया जा रहा है.

एक अन्य सवाल के जवाब में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आबादी को देखते हुए 10,000 से अधिक जनसंख्या वाले गांवों को ‘महाग्राम’ का दर्जा दिया गया है.

इन महाग्रामों में शहरी शैली की सीवरेज व्यवस्था और जरूरी बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता बेहतर हो सके.

उन्होंने कहा कि जुलाना-शादीपुर बाजार की मुख्य गलियों में नालों में रुकावट के कारण जलभराव की समस्या होती है. इसका स्थायी समाधान निकालने के लिए जींद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में एक अंतर-विभागीय समिति बनाई गई है.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment