पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म, संविधान का हो रहा है अपमान : नायब सिंह सैनी

कोलकाता, 10 मार्च . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी Tuesday को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे और राज्य की सत्तारूढ़ Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और राज्य Government संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं कर रही है.

Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य की Chief Minister ममता बनर्जी लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, “बंगाल में अब लोकतंत्र नहीं बचा है. संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है और संवैधानिक पदों का अपमान हो रहा है. बंगाल की जनता ने तय कर लिया है कि आने वाले समय में यहां मोदी के नेतृत्व में Government बनेगी.”

नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में देश की President द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम के साथ भी राज्य Government ने सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया.

Chief Minister सैनी ने कहा कि President मुर्मू आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बंगाल आई थीं लेकिन राज्य Government ने अंतिम समय में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया. उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इससे राज्य Government की मानसिकता उजागर होती है.

इसके साथ ही सैनी ने राज्य की कानून-व्यवस्था और औद्योगिक स्थिति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से उद्योग पलायन कर रहे हैं और यहां कानून का राज कमजोर हो गया है. उन्होंने कहा कि राज्य के लोग अब बदलाव चाहते हैं और वे चाहते हैं कि बंगाल भी ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े. यहां उद्योग आएं, युवाओं को रोजगार मिले, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसान खुशहाल हों.

उन्होंने कहा कि यहां की जनता भाजपा Government बनाने जा रही है. देश में सबको पता है कि कौन सी पार्टी इनका विकास कर सकती है.

इस दौरान बिहार के उपChief Minister विजय कुमार सिन्हा भी परिवर्तन यात्रा के समापन के अवसर पर पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे चंद्रकोना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

एसएके/पीयूष

Leave a Comment