दिल्ली की न्याय व्यवस्था को भविष्य के लिए किया जा रहा तैयार: सीएम रेखा गुप्ता

New Delhi, 9 अगस्त . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Sunday को कहा कि राज्य Government नई पीढ़ी की प्रतिभा और आधुनिक न्यायिक बुनियादी ढांचे को मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी की न्याय व्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार कर रही है.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित एक प्रतियोगिता में युवा प्रतिभागियों से बातचीत की. इसके बाद Chief Minister ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि आज, मैंने दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में ‘थिंक इंडिया’ के सहयोग से आयोजित पहली ‘नेशनल ट्रायल एडवोकेसी प्रतियोगिता’ के समापन समारोह में युवा साथियों के साथ बातचीत की. India की न्याय परंपरा ने हमेशा तर्क को प्राथमिकता, संविधान को पवित्रता और न्याय को सर्वोच्च स्थान दिया है.

उन्होंने आगे कहा कि नई पीढ़ी की प्रतिभा और आधुनिक न्यायिक बुनियादी ढांचे के मेल से यह विरासत और मजबूत होगी. दिल्ली Government इसी सोच के साथ राष्ट्रीय राजधानी की न्याय व्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार कर रही है. सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं.

इससे पहले Sunday को Chief Minister गुप्ता ने पीतमपुरा के दिल्ली हाट में तीज समारोह में हिस्सा लिया, महिलाओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और उन्हें इस अवसर पर बधाई दी.

Chief Minister ने कहा कि हरियाली तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम, प्रकृति और नारी शक्ति का उत्सव है.

मानसून की हरियाली और त्योहारों के रंगों के बीच, यह त्योहार देवी पार्वती और भगवान शिव के अटूट प्रेम और उनके मिलन की पवित्र कथा को याद करने का मौका देता है.

उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करते हैं.

Chief Minister गुप्ता ने कहा कि दिल्ली Government राष्ट्रीय राजधानी में ऐसे सांस्कृतिक मंचों को लगातार बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है, जहां लोक परंपराओं और कला को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके और साथ ही कलाकारों और शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके.

दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा 8 और 9 अगस्त को पीतमपुरा के दिल्ली हाट में आयोजित दो दिवसीय तीज महोत्सव में महिलाओं के लिए मेहंदी, बिंदी, रंगोली, ‘तीज क्वीन-मिस तीज 2026’ और ‘बेस्ट ड्रेस फीमेल’ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं.

एमएस/

Leave a Comment