दिल्ली: अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 57 कार्टन हरियाणा शराब बरामद, दो स्कूटी जब्त

New Delhi, 4 मई . दिल्ली Police की शाहदरा जिला यूनिट ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 57 कार्टन Haryana मार्का शराब बरामद की है. इस दौरान Police ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो स्कूटी भी जब्त की हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया.

यह कार्रवाई थाना विवेक विहार Police टीम द्वारा 3 मई की सुबह नियमित गश्त के दौरान की गई. Police के अनुसार, हेड constable जोगिंदर और constable अंकित नाई सड़क, कस्तूरबा नगर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने एक खुले मैदान में दो संदिग्ध व्यक्तियों को शराब के कार्टन दो स्कूटी पर लोड करते देखा.

Police टीम को देखकर दोनों आरोपियों ने मौके पर शराब और वाहन छोड़कर भागने की कोशिश की. इनमें से एक की पहचान सौरभ के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है और उसकी पहचान की जा रही है. Police ने पीछा किया, लेकिन दोनों आरोपी संकरी गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गए.

घटनास्थल से Police ने कुल 57 कार्टन (लगभग 2850 क्वार्टर बोतलें) Haryana मार्का शराब बरामद की है. इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो स्कूटी भी जब्त कर ली गई हैं.

इस मामले में थाना विवेक विहार में First Information Report दर्ज की गई है, जिसमें दिल्ली एक्साइज एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं. Police ने सौरभ को बाद में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.

Police का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंची है और ऐसे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच आगे भी जारी रहेगी.

इसके साथ ही शाहदरा जिला Police ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं. Police स्टेशन फरश बाजार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलदार को उस समय पकड़ लिया जब वह Haryana से दिल्ली में होंडा सिटी कार के जरिए अवैध शराब की सप्लाई कर रहा था.

जांच के दौरान Police ने वाहन से कुल 53 पेटी अवैध शराब बरामद की, जो केवल Haryana में बिक्री के लिए थी.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment