
New Delhi, 9 अगस्त . बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने दिल्ली प्रवास के अंतिम दिन, Sunday को अपने पिता और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान निशांत ने उनको बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में वह किन-किन प्राथमिकताओं पर काम कर रहे हैं.
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी इस मौके पर मौजूद थे. निशांत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को उन्होंने अपने प्रयासों के बारे मे विस्तार से बताया.
निशांत ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि आज दिल्ली प्रवास के अंतिम दिन सभी निर्धारित कार्यों को पूरा करते हुए पिता जी, हमारे नेता एवं बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अब तक किए गए कार्यों और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से विस्तार से अवगत कराया. साथ ही, भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.
उन्होंने कहा कि इस मौके पर जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा जी भी साथ रहे.
निशांत ने कहा कि केंद्र एवं बिहार में अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों, विशेषकर बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए व्यापक बदलावों और उपलब्धियों के बारे में उनसे जानने का अवसर मिला. उनके लंबे अनुभव, दूरदर्शिता और मार्गदर्शन से सीखना मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक रहा. उनके कार्यों और अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र को और बेहतर, सुलभ एवं जन-केंद्रित बनाने तथा जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को नई ऊर्जा मिली.
उन्होंने कहा कि पिता नीतीश कुमार ने बिहार में बदलाव की जो प्रेरक तस्वीर खींची है. जन स्वास्थ्य सेवाओं को जिस कदर उन्होंने बेहतर बनाया. मैं भी उन्हीं कार्यों को आगे बढ़ा रहा हूं. मेरी कोशिश है कि हर बिहारी को उनके घर के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें. सबके सहयोग से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो रही हैं.
–
एमएस/