दिल्ली: पत्नी की हत्या के आरोपी पुलिसकर्मी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

New Delhi, 14 जुलाई . पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दिल्ली Police के constable मनीष भाटी ने Tuesday शाम कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. Police को उसका शव मयूर विहार इलाके में एक पार्क से बरामद हुआ. मामले की जांच जारी है.

Police के अनुसार, Monday तड़के करीब 3 बजे मनीष भाटी ने अपनी पत्नी प्रियंका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी.

Tuesday शाम करीब 6:10 बजे मयूर विहार थाना Police को सूचना मिली कि क्राउन प्लाजा होटल के पीछे स्थित एक पार्क में एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची.

जांच के दौरान मृतक की पहचान दिल्ली Police के constable मनीष भाटी के रूप में हुई. उसके शव के पास उसकी सर्विस रिवॉल्वर भी बरामद हुई. शुरुआती जांच में Police का मानना है कि उसने करीब शाम 6 बजे अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की.

मनीष भाटी दिल्ली Police की पूर्वी जिला एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) में तैनात था.

घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. इसके बाद Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया.

Police का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, Police पत्नी की हत्या और आरोपी की आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों की भी विस्तृत जांच कर रही है.

–

डीएससी

Leave a Comment