
New Delhi, 4 अप्रैल . दिल्ली Police लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने के चक्कर में चलती बाईक पर ऐसे करतब दिखा रहे हैं जो न केवल उनकी जान के लिए जोखिम बन सकता है, बल्कि दूसरे लोगों को भी खतरे में डाल सकता है.
हाल ही में social media पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ बाइक सवार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. Police ने इस वीडियो को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की. वीडियो में दिखाई गए वाहन और बाइक सवारों की पहचान कर ली गई. इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान जारी किया गया.
दिल्ली Police का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर उनका रुख सख्त है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी. आगे भी उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
इसके कुछ दिन पहले ही Police ने गन कल्चर के प्रति जीरो टॉलरेंस के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की थी. social media और साइबर पेट्रोलिंग के जरिए पता चला कि कुछ लोग अवैध हथियार लहरा रहे हैं और इस तरह की गतिविधियों से आम लोगों की सुरक्षा को खतरा है. दिल्ली Police ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे एक आरोपी को पकड़ लिया.
अलीपुर थानाक्षेत्र में Police टीम ने गोगी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी में एक पिस्तौल भी बरामद हुई.
दिल्ली Police सिर्फ सड़क सुरक्षा ही नहीं, बल्कि हथियारों के गैरकानूनी उपयोग और अपराधों के खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई कर रही है. इसके लिए Police की टीम लगातार social media और साइबर चैनलों पर नजर रख रही है ताकि ऐसे अपराधों को पहले ही पकड़ा जा सके. साइबर पेट्रोलिंग और लोकल इंटेलिजेंस नेटवर्क के जरिए आरोपी जल्दी ट्रेस किए जा रहे हैं और उनके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
पीआईएम/एएस