उत्तम नगर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, 18 आरोपी नामजद, 2 नाबालिग जेजेबी के हवाले

New Delhi, 6 मई . दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए विवाद में 26 वर्षीय तरुण की मौत के मामले में दिल्ली Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए द्वारका कोर्ट में 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है.

इस चार्जशीट में कुल 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है जबकि इस पूरे मामले में कुल 20 आरोपी बनाए गए हैं, जिनमें से 2 नाबालिग हैं. नाबालिग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) को भेजने की अपील की गई है.

Police के अनुसार, यह घटना 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में हुई थी. एक 7 से 9 साल की बच्ची द्वारा फेंका गया पानी का गुब्बारा सड़क पर खड़ी एक महिला को लग गया, जिसके बाद मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया.

चार्जशीट में बताया गया है कि इस झड़प के बाद तरुण को उसके घर के पास रोककर बेरहमी से पीटा गया. गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अगले दिन उसकी मौत हो गई. तरुण डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कर रहा था.

दिल्ली Police ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, गैरकानूनी जमावड़ा, दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 95 और 103(2) भी जोड़ी गई हैं.

जांच के दौरान दो आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है. उनके खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं. Police उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी. हालात को देखते हुए भारी Police बल और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएअफ) की तैनाती की गई थी. मामले ने सांप्रदायिक रंग भी ले लिया था, जिसके चलते ईद के दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और social media पर भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखी गई.

इस घटना पर Political प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं. दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment