
New Delhi, 19 जून . उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम Police स्टेशन की टीम ने रेप, धमकी, पीछा करने और पोक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने केस दर्ज करने के दो महीने बाद आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है.
दिल्ली Police ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को वेलकम Police स्टेशन में 21 साल की एक युवती ने शिकायत की थी. युवती ने आरोप लगाया कि 2023 में एक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर उसका यौन उत्पीड़न किया था. आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता का वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे ब्लैकमेल किया, धमकाया और बार-बार उसका यौन शोषण किया. उसने ट्यूशन क्लास के दौरान पीड़िता का पीछा भी किया और उसे तथा उसके परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.
शिकायत के आधार पर, वेलकम Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान और विस्तृत पड़ताल में पता चला कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी. इसलिए मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गई.
केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था. उसके संभावित ठिकानों पर कई बार छापेमारी की गई और तकनीकी निगरानी, सीडीआर विश्लेषण, social media मॉनिटरिंग और स्थानीय खुफिया जानकारी के जरिए उसे खोजने की लगातार कोशिशें की गईं. आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) हासिल किए गए और उसे ‘घोषित अपराधी’ करार देने के लिए बीएनएसएस की धारा 84 के तहत कार्यवाही भी शुरू की गई थी.
वेलकम Police स्टेशन के एसचओ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार खत्री के नेतृत्व में और भजनपुरा के एसीपी सहदेव कुमार राणा की कड़ी निगरानी में एक समर्पित टीम ने इस मामले पर लगातार काम किया.
पुख्ता जानकारी मिलने पर Police टीम ने उत्तराखंड के भगवानपुर में छापेमारी की और वेलकम इलाके के रहने वाले लगभग 26 साल के आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया. जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि आरोपी पहले भी गैर-इरादतन हत्या और जुए के मामलों में शामिल रहा है. आगे की जांच जारी है.
–
ओपी/पीएम