
New Delhi, 27 मार्च . दिल्ली के साउथ जिले की स्पेशल स्टाफ ने चोरी और मोबाइल फोन छीनने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के पास से चोरी किए हुए 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. Police आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई में जुटी है.
दिल्ली Police ने Friday को प्रेस नोट जारी कर बताया कि दक्षिण जिला के स्पेशल स्टाफ ने एक विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए चोरी और झपटमारी के कई मामलों में शामिल एक सक्रिय झपटमार को गिरफ्तार किया है.
25 मार्च को एक गुप्त सूचना मिली कि मोबाइल फोन चोरी/झपटमारी में शामिल एक व्यक्ति चोरी के फोन बेचने के लिए नाला रोड, मछली मार्केट, पुष्प विहार, New Delhi के पास आएगा. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ने की एक योजना बनाई गई.
इंस्पेक्टर अनुज कुमार (प्रभारी, स्पेशल स्टाफ) की देखरेख में एएसआई दुष्यंत कुमार, एचसी संतवीर, एचसी यशपाल, कॉन्स्टेबल अंकित और कॉन्स्टेबल महेंद्र की एक टीम ने संभावित स्थान पर जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया. आरोपी के पास से 10 चोरी किए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि ये फोन चोरी या स्नैचिंग के हैं और वह इन्हें बेचने आया था.
Police ने आरोपी की पहचान रौनक (23) निवासी मदनगीर, दिल्ली के रूप में की. जानकारी मिली है कि रौनक का रिकॉर्ड पहले से भी अपराधों से भरा हुआ है और वह पहले 6 मामलों में शामिल रहा है.
इस गिरफ्तारी के साथ ही Police ने कई पुराने मामलों को भी सुलझा लिया है. बरामद मोबाइल फोनों से जुड़ी 10 First Information Report और कई लॉग रजिस्टर दर्ज किए गए थे, जिनमें मालवीय नगर, महरौली, साकेत, के.एम. पुर और मैदान गढ़ी के थाना क्षेत्र शामिल हैं.
–
पीआईएम/वीसी