दिल्ली: सांसद कमलजीत सेहरावत ने ‘संचार साथी’ ऐप को लेकर सरकार के निर्णय की तारीफ की

New Delhi, 2 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कमलजीत सेहरावत ने ‘संचार साथी’ ऐप और एसआईआर के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि संसद को चलने नहीं देना विपक्ष की एक कायरतापूर्ण भूमिका को दर्शाता है.

BJP MP कमलजीत सेहरावत ने से बातचीत में कहा कि India बहुत बड़ा देश है, और हमें गर्व है कि उसने डिजिटलाइजेशन को जल्दी अपनाया. डिजिटलाइजेशन से कई फायदे हुए हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हुए हैं. उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड काफी बढ़ गया है. उदाहरण के लिए, डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में पढ़े-लिखे लोग भी ऐसी साजिशों का शिकार हुए हैं.

‘संचार साथी’ ऐप को लेकर सेहरावत ने केंद्र Government के फैसले की सराहना की. उन्होंने दावा किया कि Government के इस कदम से किसी भी तरह के फ्रॉड, कोई भी आतंकी घटना या धमकी भरे फोन जैसी घटनाओं में शिनाख्त करना बहुत आसान होगा.

उन्होंने कहा कि India बहुत बड़ा देश है और ऐसे में लगातार नागरिकों को जागरुक करने के अभियान चलाए जा रहे हैं. कमलजीत सेहरावत ने कहा कि अपराधी किसी तरह की घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश न करें, इसके लिए ‘संचार साथी’ ऐप बहुत महत्वपूर्ण है. इसके लिए Government का धन्यवाद किया जाना चाहिए.

एसआईआर के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर BJP MP ने कहा कि पिछले सत्र में भी विपक्ष ने बहुत हंगामा किया और सदन नहीं चलने दिया. बिहार के नेताओं का उदाहरण देते हुए कमलजीत सेहरावत ने कहा कि बिहार में चुनाव हुए और मतदाताओं ने लोकतंत्र प्रक्रिया में हिस्सा लिया. चुनाव बहुत शांतिपूर्ण और बिना रि-इलेक्शन डेट के संपन्न हुए, लेकिन किसी ने भी अपने वोट कटने या न मिलने की शिकायत नहीं की.

एसआईआर को व्यवस्थित प्रक्रिया बताते हुए BJP MP ने कहा कि इस प्रक्रिया के जरिए चुनाव आयोग मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम कर रहा है.

संसद में हंगामे पर कमलजीत सेहरावत ने कहा कि एसआईआर का बहाना बनाकर संसद को चलने नहीं देना विपक्ष की एक कायरतापूर्ण भूमिका को दर्शाता है, क्योंकि उनके पास न कुछ बोलने को बचा है और न कोई तथ्य है.

डीसीएच/

Leave a Comment