दिल्ली एलजी ने सड़क पर ट्रैफिक नियम तोड़ने की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं पर जताई चिंता

New Delhi, 10 मई . दिल्ली के उपGovernor टीएस संधू ने Sunday को शहर के निवासियों और राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले आगंतुकों से दुर्घटनाओं, जाम से बचने और प्रदूषण को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया.

संधू ने social media पर एक संदेश में कहा कि सामूहिक प्रयासों से जाम मुक्त और सुरक्षित शहर बनाने में मदद मिल सकती है. सड़कों पर व्यवस्था बनाए रखने की उनकी अपील Saturday की रात पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में हुई दुर्घटना के मद्देनजर आई है, जिसमें तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को मार डाला था.

उपGovernor ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “दिल्ली के सभी निवासियों और यहां आने वाले लोगों से मेरी हार्दिक अपील है कि वे राष्ट्रीय राजधानी को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यातायात वाला शहर बनाने में दिल्ली ट्रैफिर Police के साथ सहयोग करें.”

उन्होंने कहा, “यातायात नियमों का पालन करने से न केवल सड़कों पर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है, बल्कि वायु प्रदूषण को कम करने में भी सहायता मिलती है. ऐसा करना दिल्ली और उसके निवासियों के हित में है और यह हमारी मूलभूत जिम्मेदारी है.”

संधू ने यातायात नियमों और सुरक्षा के बीच संबंध पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि आप गलत दिशा में गाड़ी चलाने, लाल बत्ती पार करने और जान जोखिम में डालने वाले तरीकों से सड़क पार करने से बचें. वाहनों की उचित पार्किंग, साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न सिर्फ सुचारू यातायात के लिए, बल्कि हमारे प्रियजनों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है.”

उन्होंने नागरिकों को यातायात Police के नवीनतम ऐप पर ट्रैपिक रूल्स के उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए भी प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा, “मैंने दिल्ली ट्रैफिक Police को राष्ट्रीय राजधानी में सख्त प्रवर्तन के अभियान को और अधिक विस्तारित करने का निर्देश दिया है. इस सड़क सुरक्षा अभियान को मजबूत करने में आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण है. आप सभी ट्रैफिक प्रहरी ऐप के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकते हैं और अपनी सतर्कता के लिए पुरस्कार अर्जित कर सकते हैं.”

संधू ने आगे कहा, “अगर हम सब मिलकर यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लें तो जाम-मुक्त और सुरक्षित दिल्ली का निर्माण संभव है. एक सुंदर और सुव्यवस्थित राजधानी के निर्माण में मैं आप सभी के संयुक्त प्रयासों और सहयोग की अपेक्षा करता हूं.”

डीकेपी/

Leave a Comment