दिल्ली सरकार टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

New Delhi, 4 अगस्त . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Tuesday को टीबी मुक्त India अभियान के तहत आयोजित जनप्रतिनिधियों के जागरूकता कार्यशाला में हिस्सा लिया और नागरिकों, कॉरपोरेट क्षेत्र तथा सामाजिक संगठनों से इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की अपील की.

Chief Minister ने कहा कि दिल्ली Government टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

उन्होंने बताया कि केंद्र Government द्वारा तय किए गए टीबी मरीजों की पहचान और पंजीकरण के लक्ष्यों के मुकाबले दिल्ली ने लगातार अपने वार्षिक लक्ष्य का 95 प्रतिशत से अधिक हासिल किया है.

उन्होंने कहा कि टीबी अब पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है और समय पर जांच तथा पूरा उपचार कराने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं.

यह कार्यक्रम दिल्ली सचिवालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित किया गया था.

सभा को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में टीबी मुक्त India अभियान अब केवल Governmentी कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि जनभागीदारी पर आधारित एक राष्ट्रीय जनआंदोलन बन चुका है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister के दूरदर्शी नेतृत्व ने टीबी उन्मूलन को देशव्यापी जन आंदोलन का रूप दिया है और निर्धारित समयसीमा में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष वीडियो प्रदर्शित किया. वहीं दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने टीबी मुक्त India अभियान की उपलब्धियों, वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी.

Chief Minister ने टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़े विभिन्न सूचना और जागरूकता स्टॉलों का भी निरीक्षण किया.

उन्होंने विशेष रूप से ‘निक्षय मित्र’ पहल से जुड़े स्टॉल का दौरा किया और टीबी मरीजों को दिए जा रहे पोषण सहायता, सामुदायिक भागीदारी, जनसहयोग, मरीजों के पुनर्वास और डिजिटल सहायता तंत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की.

Chief Minister ने अधिकारियों के साथ अभियान की प्रगति, मरीजों तक पहुंच रही सेवाओं और जनभागीदारी को मजबूत बनाने के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अभियान को हर वार्ड, विधानसभा क्षेत्र और स्थानीय इलाके तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस जन आंदोलन का हिस्सा बन सकें.

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह, सांसद, विधायक, पार्षद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

–

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment