दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा बोले, 30 जून तक पूरा हो जाएगा बारापुला फ्लाईओवर

New Delhi, 26 मई . दिल्ली के उपChief Minister प्रवेश वर्मा ने बारापुला फ्लाईओवर को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जब हमारी Government सत्ता में आई थी तो 20 फरवरी को शपथ लेने के बाद हम तुरंत इस रुके हुए प्रोजेक्ट को देखने गए थे.

उन्होंने कहा कि बारापुला फ्लाईओवर को 2017 में ही पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन इसमें लगभग 8-9 साल की देरी हो चुकी है. पिछली Governmentों ने इसे पूरा करने में गंभीरता नहीं दिखाई. यहां तक कि जरूरी एनओसी लेने में भी ठीक से सहयोग नहीं मिला.

प्रवेश वर्मा ने कहा कि जब मैं पहली बार यहां आया तो अधिकारियों की ओर से कहा गया कि पहली बार इसे देखने के लिए कोई मंत्री आया है. इसके बाद से हर हफ्ते मेरे कार्यालय से इसे फॉलो किया गया. मैंने पहले भी कहा था कि 30 जून तक इस काम को खत्म कर देंगे. हमारा काम बिल्कुल समय से चल रहा है और यह 30 जून को समय से पूरा हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि देश में पहली बार कोई ऐसा फ्लाईओवर है, जिसमें साइकिल कॉरिडोर बनाया गया है. इसमें एक और लेन बनाई गई है, जिसमें साइकिल और टूव्हीलर चलाने वाले अलग लेन में जा सकते हैं. हम लोग कुछ और काम सोच रहे हैं और अच्छा काम करके दिखाएंगे.

इससे पहले 12 मई को प्रवेश वर्मा ने कहा था कि बारापुला फ्लाईओवर एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है. यहां काम कर रही कंपनी को शिकायत थी कि उन्हें पिछली Government से पेमेंट नहीं मिल रही थी. हमने उन्हें पेमेंट करना शुरू कर दिया और अब पुल लगभग बन चुका है. हमारा लक्ष्य इसे इसी साल शुरू करना है.

बता दें कि यह दिल्ली का एक बेहद महत्वपूर्ण एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो मुख्य रूप से दक्षिणी दिल्ली को पूर्वी दिल्ली और नोएडा से जोड़ता है.

एसडी/पीएम

Leave a Comment