दिल्ली: साइबर पुलिस ने फर्जी एयर इंडिया नौकरी रैकेट का किया भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

New Delhi, 18 दिसंबर . दिल्ली के शाहदरा जिले की साइबर Police ने एयरलाइन में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. Police ने इस मामले में मुख्य आरोपी रोहित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है, जो एयर इंडिया-विस्तारा में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था.

Police ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद किए हैं.

यह मामला Police थाना साइबर, शाहदरा में First Information Report नंबर 104/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) में दर्ज किया गया. शिकायतकर्ता रितु सिंह ने Police को बताया कि विस्तारा एयरवेज में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ठगी की गई. रितु सिंह को फर्जी ईमेल आईडी से मेल मिला था और बाद में मोबाइल नंबर 7596949756 से कॉल और मैसेज किए गए. आरोपियों ने नौकरी की प्रक्रिया, यूनिफॉर्म और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे पैसे ऐंठे.

प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी का मामला सामने आने के बाद Police ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई अजय भट्ट, हेड constable धनेश, अनुज, विकास और constable प्रभु दयाल शामिल थे. इस टीम ने इंस्पेक्टर विजय कुमार (एसएचओ, साइबर शाहदरा) के नेतृत्व में और एसीपी मोहिंदर सिंह की निगरानी में कार्रवाई की.

Police टीम ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल फुटप्रिंट्स का विश्लेषण किया. जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन गाजियाबाद के आदित्य वर्ल्ड सिटी में ट्रेस की गई, जहां से 35 वर्षीय रोहित मिश्रा को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपी के पास से एक रेडमी-10 मोबाइल फोन बरामद किया गया. इस फोन में जो सक्रिय नंबर था, वह उस एक्सिस बैंक खाते से जुड़ा था, जिसमें ठगी की रकम जमा की जाती थी. आरोपी के मोबाइल में ‘एयर विस्तारा’ नाम से एक व्हाट्सऐप प्रोफाइल सेव थी, जिस पर विस्तारा का लोगो लगा हुआ था. इसके अलावा, कई क्यूआर कोड, फर्जी लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई), और अन्य जाली दस्तावेज भी बरामद किए गए.

Police जांच में सामने आया कि रोहित मिश्रा पहले भी ठगी के मामलों में शामिल रह चुका है. उसके खिलाफ 2018 और 2019 में दिल्ली क्राइम ब्रांच में धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े गंभीर मामले दर्ज हैं.

फिलहाल Police इस पूरे गिरोह की गहराई से जांच कर रही है. अन्य सहयोगियों की पहचान, पैसों की लेन-देन की कड़ी और ठगी की रकम की रिकवरी के लिए डिजिटल सबूतों का विश्लेषण किया जा रहा है. Police ने लोगों से अपील की है कि नौकरी से जुड़े ऐसे ईमेल और कॉल से सतर्क रहें और किसी भी तरह की फीस देने से पहले पूरी जांच जरूर करें.

वीकेयू/पीएसके

Leave a Comment