दिल्ली-राजस्थान को मिलेगा अतिरिक्त पानी, किशाऊ परियोजना पर राज्यों के बीच बनी सहमति

New Delhi, 16 जून . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में Tuesday को New Delhi में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यमुना के पुनर्जीवीकरण के बारे में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बन गई. अमित शाह की पहल पर Himachal Pradesh, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, Haryana और Rajasthan किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन के लिए सहमत हो गए हैं.

समझौता ज्ञापन होने के बाद किशाऊ परियोजना को अनुमोदन के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

बैठक में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू, उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के अलावा केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय जल शक्ति सचिव, विद्युत मंत्रालय के सचिव और हिमाचल एवं उत्तराखंड Governmentों के मुख्य सचिव, एवं गृह मंत्रालय, Prime Minister कार्यालय और जल शक्ति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए.

बैठक में निर्णय किया गया कि किशाऊ बहु उद्देशीय बांध परियोजना के संबंध में जल घटक के कार्य का 90 प्रतिशत केंद्रीय सहायता के रूप में केंद्र Government द्वारा और शेष 10 प्रतिशत राशि का वित्तीय भार 6 राज्यों द्वारा वहन किया जाएगा.

Himachal Pradesh के विद्युत् घटक के हिस्से की लागत को साझा करने के एवज में Himachal Pradesh के लिए आवंटित पानी को दिल्ली और Rajasthan को देने पर बैठक में सहमति बनी. यह निर्णय स्वच्छ और निर्मल यमुना की दिशा में एक अहम पड़ाव सिद्ध होगा, जिससे यमुना में शुद्ध जल का प्रवाह बढ़ेगा.

इससे पहले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि कर्तव्य भवन में अमित शाह से भेंट कर प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment