दिल्ली: एएटीएस ने चोरी की स्कूटी ले जा रहे दो युवकों को किया गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद

New Delhi, 16 मार्च . राष्ट्रीय राजधानी में एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) और Police ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल है.

Police के अनुसार जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए ऑपरेशंस विंग को विशेष सतर्कता बरतने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे. इसी क्रम में डीसीपी पूर्वी राजीव कुमार की देखरेख में एसीपी ऑपरेशंस पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम में इंस्पेक्टर पवन यादव (इंचार्ज एएटीएस), एसआई संदीप, एएसआई मुनेंद्र सिंह, हेड constable अश्विनी और constable अंकित शामिल थे.

15 मार्च की रात को टीम इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान Policeकर्मियों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक स्कूटी को असामान्य तरीके से ले जाते हुए देखा. Police ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों आरोपी भागने लगे. Police टीम ने करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा किया और आखिरकार दोनों को पकड़ लिया.

जांच के दौरान आरोपी स्कूटी के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके. Police ने इंजन और चेसिस नंबर को जिपनेट के जरिए जांचा, जिससे पता चला कि स्कूटी थाना सीलमपुर इलाके से चोरी हुई थी और 21 फरवरी 2026 को ई-First Information Report दर्ज की गई थी. इसके बाद Police ने स्कूटी को जब्त कर लिया.

पूछताछ में आरोपियों की पहचान पूर्वी विनोद नगर के रहने वाले राहुल (36) और लोकेश (28) के रूप में हुई. दोनों नशे और इंजेक्शन वाले पदार्थों के आदी बताए गए हैं. नशे की लत को पूरा करने के लिए दोनों दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से दोपहिया वाहन चुराते थे. इसके बाद में वे इन वाहनों को सुनसान जगहों पर खड़ा कर देते और फिर उनके पुर्जे निकालकर कबाड़ी को बेच देते थे.

आरोपियों की निशानदेही पर Police ने अलग-अलग स्थानों से चार और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं. जांच में सामने आया कि राहुल पहले दो आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि लोकेश एक मामले में पहले भी आरोपी रह चुका है.

Police ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की जांच शुरू कर दी है. Police अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगेगा.

एसएके/वीसी

Leave a Comment