रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन के लिए आज पहुंचेंगे नोएडा, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

नोएडा, 22 अगस्त . India के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे. उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और Police ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है. रक्षा मंत्री सेक्टर-75 में एक निजी लैब का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. कार्यक्रम को देखते हुए Police और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं.

रक्षा मंत्री के कार्यक्रम का मुख्य आयोजन सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में किया जाएगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह आयोजन सुबह करीब 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा. कार्यक्रम में रक्षा मंत्री के अलावा कई अन्य गणमान्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है. वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं.

राजनाथ सिंह के नोएडा पहुंचने की सूचना के बाद Police प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ उनके संभावित आवागमन वाले मार्गों पर भी Police बल की तैनाती की गई है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए Policeकर्मियों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल के आसपास आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की जांच भी की जा सकती है.

रक्षा मंत्री के दौरे का असर नोएडा के यातायात पर भी देखने को मिलेगा. वीआईपी मूवमेंट के दौरान कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है. Police ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम के दौरान निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.

खासकर सेक्टर-6 की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है. Police अधिकारियों के अनुसार, वीआईपी काफिले के गुजरने के दौरान कुछ मार्गों पर थोड़े समय के लिए यातायात को रोका या डायवर्ट किया जा सकता है. इसके चलते इन मार्गों पर जाम की स्थिति बन सकती है. यातायात Police की टीमें प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी, ताकि यातायात को सुचारु रखा जा सके.

रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर Police, यातायात विभाग और प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्था संभालेंगे. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से कार्यक्रम स्थल और वीआईपी रूट की ओर जाने से बचें तथा Police की ओर से जारी यातायात निर्देशों का पालन करें.

पीकेटी/डीसीएच

Leave a Comment