प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर रक्षा मंत्री और गृहमंत्री ने दी बधाई

New Delhi, 22 मार्च . Prime Minister Narendra Modi ने भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Government के प्रमुख बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है. इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है. इसके साथ ही Prime Minister को सेवा, परिश्रम और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है.

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा है, ” सेवा, परिश्रम और अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बना एक मील का पत्थर. आज, Prime Minister Narendra Modi ने सिक्किम के पूर्व Chief Minister पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए India में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले Government के प्रमुख बन गए हैं. Prime Minister का सार्वजनिक जीवन में 8,931 दिन, पहले Gujarat के Chief Minister के रूप में और अब Prime Minister के रूप में राष्ट्र-प्रथम शासन, कार्यों में ईमानदारी और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं. अभूतपूर्व विश्वास और अद्वितीय सेवा पर निर्मित एक दुर्लभ विरासत.”

रक्षा मंत्री ने बधाई देते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा है, “Prime Minister Narendra Modi India में Government का प्रमुख बनकर सेवा करने वाले नेता बन गए हैं. राष्ट्र और जनता के प्रति अटूट समर्पण ही Prime Minister मोदी की पहचान है. Gujarat के Chief Minister के रूप में उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता से लेकर Prime Minister के रूप में उनके समर्पित नेतृत्व तक, उनका जीवन निरंतर सेवा का मार्ग रहा है. आज उन्होंने सिक्किम के पूर्व Chief Minister पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. 8,931 दिनों तक Government के मुखिया के रूप में सेवा करना राष्ट्र-प्रथम शासन, कार्यों में ईमानदारी और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मोदी जी को हार्दिक बधाई.”

गौरतलब है कि Narendra Modi India के 14वें और वर्तमान Prime Minister हैं, जो 26 मई 2014 से लगातार पद पर बने हुए हैं. जून 2024 में उन्होंने तीसरी बार Prime Minister के रूप में शपथ ली. वे लगातार तीसरी बार जीतने वाले पहले गैर-कांग्रेसी Prime Minister हैं, जिन्होंने 4,000 से अधिक दिनों तक पद पर रहकर सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों में अपना स्थान बनाया है.

ओपी/एएस

Leave a Comment