दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के साथ पोस्ट कर दी सेकेंड प्रेग्नेंसी की जानकारी

Mumbai , 19 अप्रैल . ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सक्सेस का स्वाद चख रहे रणवीर सिंह की खुशी और अधिक बढ़ चुकी है क्योंकि वे दोबारा पिता बनने वाले हैं.

खुद दीपिका पादुकोण ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की न्यूज social media पर शेयर की है. खबर सामने आते ही social media पर हर कोई कपल को दिल खोलकर बधाई रहे है. Actress ने बड़े ही यूनिक स्टाइल में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है.

दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था लेकिन अब 19 महीने बाद दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है. दीपिका ने social media पर दुआ की फोटो शेयर की है और दुआ के साथ में प्रेग्नेंसी किट है, जिसपर दो लाइन हैं, जो प्रेग्नेंसी को कंफर्म करती हैं. Actress ने फोटो के साथ कैप्शन में इविल आई का स्टीकर लगाया है. फोटो में दुआ का चेहरा भी आधा दिख रहा है.

प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही social media पर बधाई का तांता लग गया है. Bollywood सेलेब्स और Actress को चाहने वाले उन्हें दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं. Actress समांथा रुथ प्रभु ने ढेर सारे दिल कमेंट में पोस्ट किए हैं, जबकि यश देसाई ने दुआ को बड़ी बहन बनने की बधाई दी है.

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था और उनकी पहली झलक दीपावली के मौके पर दिखाई थी. दीपिका ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी काफी मुश्किल रही थी क्योंकि उनका सातवां और आठवां महीना काफी दर्द में बीता था. बेटी के जन्म के बाद से दीपिका पूरा ध्यान अपने परिवार पर दे रही है, लेकिन वे आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट्स में दिखने वाली हैं.

Actress शाहरुख खान की ‘किंग’ और ‘पठान-2’ में दिखेंगी. Actress दीपिका पादुकोण निर्देशक एटली और Actor अल्लू अर्जुन की आगामी ‘राका’ में भी नजर आने वाली है. फिल्म से Actor अल्लू अर्जुन का पहला लुक भी सामने आ चुका है. फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है. माना जा रहा है कि फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी.

पीएस/एएस

Leave a Comment