
New Delhi, 19 अगस्त . Jharkhand में कथित नियुक्ति और रोजगार घोटाले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि Jharkhand में राज्य Government के संरक्षण में रोजगार और नियुक्ति से जुड़ा बड़ा घोटाला हुआ है और इस मामले में Government पूरी तरह से घिरी हुई है. उन्होंने दावा किया कि मामले के तार नेपाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक जुड़े हुए हैं, इसलिए इसकी निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है.
दीपक प्रकाश ने से बातचीत में कहा कि Jharkhand में कथित नियुक्ति घोटाले को लेकर छात्रों की मांग है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए. राज्य Government सीबीआई जांच से बच रही है क्योंकि मामले की जांच आगे बढ़ने पर कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं. Government अगर राज्य की सीआईडी से जांच कराती है तो जांच का दायरा सीमित रहेगा. जांच के जरिए छोटे स्तर पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सकती है, लेकिन कथित बड़े षड्यंत्र और उसके पीछे शामिल लोगों तक पहुंचना मुश्किल होगा. मामले की गंभीरता और कथित अंतरराज्यीय कनेक्शन को देखते हुए केंद्रीय एजेंसी से जांच कराना जरूरी है.
हेमंत सोरेन Government पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नियुक्ति घोटाले ने राज्य के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय किया है. छात्र लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं और उनकी मांग को Government को गंभीरता से लेना चाहिए. उन्होंने राज्य Government से छात्रों के आंदोलन को समझने और उनकी मांग पर सकारात्मक फैसला लेने की अपील की. प्रकाश ने दावा किया कि कथित घोटाले के तार नेपाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि जब मामला एक राज्य तक सीमित न होकर दूसरे राज्यों से भी जुड़ता हो, तब इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी के स्तर पर होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि Government को छात्रों की मांग के सामने झुकना पड़ेगा और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी होगी. जांच के बाज इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और न्याय की जीत होगी.
बातचीत के दौरान दीपक प्रकाश ने वंदे मातरम के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार संविधान की बात करती है, संविधान की पुस्तक लेकर Political कार्यक्रम करती है और संविधान की शपथ की बात करती है, लेकिन राष्ट्रीय मुद्दों पर उसका रुख अलग दिखाई देता है. सदन के माध्यम से वंदे मातरम को लेकर कानून बनाए जाने के बाद जो लोग कानून और संवैधानिक व्यवस्था का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी वंदे मातरम को लेकर ऐसा रुख अपना रही है, जिसे देश की जनता बारीकी से देख रही है.
Union Minister किरण रिजिजू द्वारा कांग्रेस पर चीन को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाए जाने के संदर्भ में भी दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक Political रुख देश में भ्रम और अराजकता पैदा करने वाला रहा है. उन्होंने भारत-चीन सीमा विवाद और Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. दीपक प्रकाश ने कहा कि आजादी के बाद देश के बड़े भूभाग से जुड़े विवादों और 1962 के भारत-चीन युद्ध को लेकर कांग्रेस की नीतियां सवालों के घेरे में रही हैं. उन्होंने दावा किया कि चीन के कब्जे में करीब 32,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र होने का मुद्दा भी इसी संदर्भ में उठता है.
–
पीएसके