पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा, 25 मई . ग्रेटर नोएडा में आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सड़क किनारे एक पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. सूचना पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. Police के अनुसार, मृतक युवक की पहचान शिवम पुत्र किशोरी, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी जनपद महोबा के रूप में हुई है.

शुरुआती जांच में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके. बताया जा रहा है कि Monday सुबह स्थानीय लोगों ने पार्क के पास एक युवक को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल Police को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क Police मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.

Police अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

थाना नॉलेज पार्क Police का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल, Police आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. Police इस मामले में हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की आशंका या संदेह को दूर किया जा सके.

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment