कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जांच जारी

jaipur, 26 जनवरी . Rajasthan के कोटा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे एक कोचिंग छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. छात्र का शव उद्योग नगर Police थाना क्षेत्र में दिल्ली–Mumbai रेलवे लाइन पर मिला.

शव की शिनाख्त 18 वर्षीय सरताज सिंह के रूप में हुई है. सरताज सिरसा (Haryana) के हिमायूं खेड़ा गांव का रहने वाला था और पिछले दो वर्षों से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था.

घटना Sunday रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष भिजवाया गया. उद्योग नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरताज राजीव गांधी नगर स्थित एक हॉस्टल में रह रहा था और वह कक्षा 12 का छात्र था, जिसकी बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल में होने वाली थीं. उसका दो वर्षीय जेईई कोचिंग कोर्स हाल ही में पूरा हुआ था.

Police जांच में सामने आया है कि सरताज को 25 जनवरी की रात Haryana स्थित अपने घर लौटना था, जिसके लिए उसकी ट्रेन भी उसी रात निर्धारित थी. परिवार के सदस्यों के मुताबिक, सरताज ने आखिरी बार बातचीत के दौरान बताया था कि उसकी ट्रेन करीब तीन घंटे लेट हो गई है और वह स्थिति की जानकारी लेने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा है. हालांकि बाद में परिजनों ने बताया कि ट्रेन में किसी तरह की देरी नहीं हुई थी और संभवतः सरताज ने हॉस्टल छोड़ने के लिए यह बात कही थी.

घटना की सूचना मिलने के बाद Monday को सरताज का परिवार कोटा पहुंचा. परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया. सरताज परिवार का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Police अधिकारियों ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. Police का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एएसएच/वीसी

Leave a Comment