बिहार: बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

बेतिया, 22 अप्रैल . बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र के एक बगीचे से Police ने Wednesday को एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटकता बरामद किया है. Police इसे प्रथम दृष्टा प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 स्थित पुअर हाउस इलाके में Wednesday की सुबह को जब लोग सोकर उठे तो एक बगीचे में युवक-युवती का शव एक पेड़ से लटकते देखा. इसके बाद इसकी सूचना Police को दी गई. Police तत्काल पहल करते हुए दोनों शवों को पेड़ से संदिग्ध हालात में बरामद कर जांच में जुट गई.

स्थानीय लोगों ने जब बगीचे में पेड़ से लटके दो शव देखे तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई. Police की टीम मौके पर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया.

Police ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 35 पुअर हाउस निवासी गुलाब मिस्त्री की पुत्री शाहबुन निशा और बगहा रत्नमाला निवासी असगर मिस्त्री के पुत्र मुस्तफा के रूप में की गई है.

दोनों की उम्र 18 से 20 के करीब बताई गई है. इन दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आ रही है. फिलहाल, Police इस मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है. Police के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों के बीच पहले से ही बातचीत होती थी.

इस घटना को लेकर स्थानीय इलाके में कई तरह की चर्चा है. Police ने स्पष्ट किया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment