दासुन शनाका ने अपना रिकॉर्ड बेहतर किया, श्रीलंका के लिए टी20 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया

कैंडी, 12 फरवरी . टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका की कप्तानी कर रहे ऑलराउंडर दासुन शनाका अपने प्रदर्शन से कभी-कभी हैरान करते हैं. Thursday को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी शनाका ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न सिर्फ घरेलू दर्शकों को हैरान किया बल्कि रोमांचित करते हुए श्रीलंका को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

शनाका पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. उस समय तक श्रीलंका का स्कोर 13.3 ओवर में 136 था. यहां पर श्रीलंका को एक विस्फोटक पारी की जरूरत थी जो टीम को सुरक्षित स्कोर तक पहुंचा सके. शनाका ने जिम्मेदारी उठाई और महज 19 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से अर्धशतक लगा दिया. अंतरराष्ट्रीय टी20 में श्रीलंका की तरफ से यह सबसे तेज अर्धशतक है.

पूर्व में भी श्रीलंका की तरफ से सबसे तेज टी20 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी शनाका के नाम ही था. दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 2023 में पुणे में India के खिलाफ 20 गेंद पर अर्धशतक लगाया था.

शनाका की विस्फोटक पारी के दम पर श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए. शनाका ने 20 गेंद पर 50 रन बनाए. इसके अलावा, पवन रथनायके ने 28 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली. कुसाल मेंडिस ने भी 45 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली.

टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले शनाका को श्रीलंकाई टीम में शामिल किए जाने पर संशय था, लेकिन विश्व कप से ठीक पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक कड़ा फैसला लेते हुए उन्हें न सिर्फ टीम में चुना बल्कि कप्तानी भी सौंप दी. बतौर कप्तान शनाका का श्रीलंका के लिए रिकॉर्ड अच्छा रहा है. वह टीम को एशिया कप का खिताब दिला चुके हैं.

पीएके

Leave a Comment