देश के लोगों को गुमराह करने के अलावा कांग्रेस कुछ नहीं कर पा रही: दर्शन सिंह चौधरी

New Delhi, 2 अप्रैल . BJP MP दर्शन सिंह चौधरी ने Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्विक संकट के समय India में फीस में कमी यह दर्शाती है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को Prime Minister मोदी साकार कर रहे हैं.

BJP MP दर्शन सिंह चौधरी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi लगातार जनता का विश्वास जीतते आए हैं और संकट के समय देश की आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए दूरदर्शी कदम उठाते हैं.”

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के हालिया बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. प्रियंका गांधी समेत हमारे विपक्षी मित्र इसी प्रकार के काम करते हैं, क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि प्रियंका गांधी वाड्रा गुलामी से क्या मतलब निकाल रही हैं. गुलामी का अर्थ था अंग्रेजों के आदेशों का पालन करना. उस दौर में परमाणु परीक्षण पर एक फोन कॉल से रोक लगती थी और युद्ध जीतने के बावजूद समझौते कर लिए जाते थे. ये लोग देश को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे हैं.

BJP MP ने कांग्रेस की मानसिकता पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस का रवैया अब साफ हो गया है. एक समय उन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और राम सेतु को लेकर भी विवाद खड़ा किया.”

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल केवल Political लाभ के लिए संवेदनशील विषयों पर विवाद पैदा करते हैं. इससे कुछ होने वाला नहीं है, जनता को सब जानकारी है और इनके बहकावे में नहीं आने वाली है.

दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि Prime Minister मोदी का नेतृत्व देश के लिए दिशा और स्थिरता प्रदान करता है. उन्होंने जनता से अपील की कि वे Government द्वारा उठाए जा रहे कदमों का समर्थन करें और देशहित में एकजुट रहें. उनका कहना था कि वर्तमान समय में सही दिशा में लिए गए निर्णय ही देश को विकास और सुरक्षा की ओर ले जाएंगे.

एसएके/वीसी

Leave a Comment