बिहार: बक्सर में साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, 18 अपराधी गिरफ्तार

बक्सर, 30 नवंबर . बिहार के बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में Sunday को Police ने एक साइबर फ्रॉड के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में 18 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि इस गिरोह के लोगों के कई जिलों में तार जुड़े हुए हैं. Police अब अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है.

बक्सर के Police अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि नगर थाना Police को गुप्त सूचना मिली कि पीपी रोड के आईसीआईसीआई बैंक के पीछे एक घर में कई युवक किराए के घर से ऑनलाइन ठगी का काम कर रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर Police ने वहां छापेमारी की और 18 युवकों को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि यहां से Police ने मौके पर से 64 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के नौ पासबुक और 82 एटीएम कार्ड, विभिन्न कंपनियों के 25 सिम कार्ड सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि इन गैजेट्स का इस्तेमाल साइबर ठगी, कॉलिंग फ्रॉड और ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया जाता था. गिरफ्तार किए गए युवक बिहार और Jharkhand के अलावा कई अन्य राज्यों के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि छापेमारी के बाद Police की एक टीम सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है. दावा किया जा रहा है कि यह गिरोह बड़ा है और इनके तार बिहार के अन्य जिलों के अलावा अन्य राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं.

आरोप है कि इस गिरोह का संचालन मुख्य रूप से कैमूर जिले के रहने वाले अजित कुमार जायसवाल और अमन जायसवाल कर रहे थे, जो विभिन्न राज्यों से लोगों को बुलाकर उनसे साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन गेम, सट्टा तथा ऑनलाइन पैसों की हेराफेरी करते थे. कई खाते भी फेक तौर पर बनाए गए थे. यह गिरोह पिछले काफी दिनों से चल रहा था. इन पर और तकनीकी अनुसंधान किए जा रहे हैं.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment