मुंबई के बांद्रा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी साइबर सेल

Mumbai , 18 दिसंबर . Mumbai के बांद्रा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. कोर्ट प्रशासन को Thursday को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी. धमकी भरे ईमेल के बाद Mumbai Police, बम निरोधक दस्ता समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची.

Police और बम स्क्वॉड की टीम ने कोर्ट परिसर और उसके आसपास के इलाकों की गहन तलाशी की. सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों को सतर्क किया गया और जांच के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए. काफी देर तक चली जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ.

Police अब उस ईमेल की तकनीकी जांच में जुट गई है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि धमकी भरा मेल कहां से भेजा गया, किसने भेजा और इसके पीछे क्या मकसद था. साइबर सेल की मदद से मेल के स्रोत और आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब Mumbai या देश के अन्य हिस्सों में इस तरह की धमकियां सामने आई हैं.

इससे पहले, 1 दिसंबर को Mumbai के सांताक्रूज इलाके में स्थित एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई थी. उस समय स्कूल प्रशासन ने तुरंत Mumbai Police और बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी थी. मौके पर पहुंची टीमों ने स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली थी, लेकिन वहां भी कोई विस्फोटक नहीं मिला था. Police ने उस मामले में भी धमकी को झूठा बताया था.

इसी तरह नवंबर में देश की राजधानी दिल्ली में भी बम धमकियों की घटनाएं सामने आई थीं. दिल्ली के दो स्कूलों और तीन अदालतों को धमकी भरे ईमेल मिले थे. जानकारी के अनुसार, द्वारका स्थित एक सीआरपीएफ स्कूल और प्रशांत विहार के एक अन्य स्कूल को धमकी मिली थी. इसके अलावा, साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और रोहिणी कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं.

बम की सूचना मिलते ही दिल्ली Police, अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे थे और छात्रों व अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था. हालांकि, उन मामलों में भी कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ था.

वीकेयू/पीएसके

Leave a Comment